लाइव न्यूज़ :

14 साल बाद भाजपा और बाबूलाल मरांडी को क्यों आई एक दूसरे की याद, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 18:07 IST

झारखंडः भाजपा से अलग होने के बाद बाबूलाल मरांडी की छवि कमजोर नेता की होने लगी थी। चुनावों में लगातार हार के चलते उनकी पार्टी भी अस्तित्व खोती नजर आ रही थी। 2009 के बाद 2019 तक बाबूलाल मरांडी कोई चुनाव नहीं जीत पाए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।जिस गर्मजोशी के साथ भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को अपनाया है, इससे यह तो साफ है कि उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

14 साल पहले भाजपा से नाता तोड़ चुके झारखंड के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की घर वापसी हुई है। भाजपा ने भी बाबूलाल मरांडी का बांहें खोलकर स्वागत किया है। सवाल यह उठता है कि दो धुरविरोधियों के सुर फिर कैसे मिलने लगे.. दोनों एक दूसरे का विकल्प कैसे बन गए। तो आपको बता दें कि इसका सीधा कनेक्शन राज्यसभा से है। राज्यसभा में 9 अप्रैल को झारखंड से दो सीटें खाली हो रही हैं। राजनीति के जानकारों की मानें तो भाजपा और मरांडी की जुगलबंदी इस जंग को जीतने के लिए हुई है।

राज्यसभा में झारखंड से दो सीटें खाली होने के बाद उम्मीदवार तय किए जाएंगे। चुनाव में जीत के लिए उम्मीदवार को कम से कम 28 विधायकों के समर्थन की जरूरत होगी। झारखंड में सरकार बना चुकी झामुमो के पास 30 विधायक हैं। बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद झामुमो की विधायक संख्या 26 हो जाएगी। आजसू के दो विधायकों को मिला लें तो भाजपा समर्थक विधायकों की संख्या 28 हो जाती है। भाजपा यह भी दावा कर रही है कि दो निर्दलीय विधायक भी उनके संपर्क में हैं। इन्हें मिला लें तो भाजपा समर्थित विधायकों की संख्या 30 तक पहुंच जाती है। अगर भाजपा का यह तीन-तिकड़म सटीक साबित हुआ तो भाजपा अपना एक उम्मीदवार झारखंड से राज्यसभा में भेज सकती है। वहीं झामुमो भी अपना एक उम्मीदवार आसानी से राज्यसभा भेज सकती है।

बाबूलाल मरांडी की कमजोर होती छवि

भाजपा से अलग होने के बाद बाबूलाल मरांडी की छवि कमजोर नेता की होने लगी थी। चुनावों में लगातार हार के चलते उनकी पार्टी भी अस्तित्व खोती नजर आ रही थी। 2009 के बाद 2019 तक बाबूलाल मरांडी कोई चुनाव नहीं जीत पाए थे। 2019 में उनकी किस्मत ने साथ दिया और एक दशक बाद विधानसभा चुनाव में वे जीत का स्वाद चख सके। झारखंड विधानसभा चुनाव में धनवार से उन्होंने जीत हासिल की। चुनावों में भले ही उनकी पार्टी को सिर्फ तीन सीटों पर जीत से संतोष करना पड़ा हो लेकिन उनके लिए यह जीत वरदान साबित होती दिख रही है। साफ शब्दों में कहें तो, बाबूलाल मरांडी द्वारा भाजपा का दामन थामना लगभग तय माना जा रहा था। मरांडी को अपने सियासी करियर का अस्तितिव बचाए रखने के लिए आज न कल यह कदम उठाना ही पड़ता।

बाबूलाल मरांडी का बढ़ सकता है कद

केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने बाबूलाल मरांडी को माला पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। जिस गर्मजोशी के साथ भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को अपनाया है, इससे यह तो साफ है कि उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कहा तो यह भी जा रहा है कि भाजपा मरांडी को मंत्री पद से नवाज सकती है।

टॅग्स :बाबूलाल मरांडीअमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार