लाइव न्यूज़ :

JEE Advanced 2022 Result: जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट हुआ जारी, आर के शिशिर ने किया टॉप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 11, 2022 12:23 PM

आपको बता दें कि इस परीक्षा में बंबई जोन के आर. के. शिशिर को 360 में से 314 अंक मिले हैं जबकि दिल्ली की तनिष्का को 277 अंक मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देजेईई-एडवांस्ड के नतीजे आज घोषित कर दिए गए है। इसमें बंबई जोन के आर. के. शिशिर ने पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं महिलाओं में दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा ने बाजी मारी है।

JEE Advanced 2022 Result Out: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड के नतीजे रविवार को घोषित कर दिए गए जिसमें बंबई जोन के आर. के. शिशिर ने प्रथम स्थान हासिल किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। 

महिलाओं में तनिष्का ने मारी बाजी

परीक्षा आयोजित कराने वाले आईआईटी बंबई के अनुसार, शिशिर को 360 में से 314 अंक मिले हैं। महिलाओं में दिल्ली जोन की तनिष्का काबरा 277 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रहीं। अखिल भारतीय स्तर पर उनकी 16वीं रैंक है। 

आपको बता दें कि इस परीक्षा में 1.5 लाख से अधिक अभ्यर्थी बैठे थे और 40,000 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। 

हर विषय में पास होना जरूरी होता है

आईआईटी बंबई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘कुल अंकों की गणना गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में हासिल अंकों के योग के तौर पर की जाती है। उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक कुल अंकों के साथ ही हर विषय में पास होने योग्य अंक लाने होते हैं।’’ 

देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की परीक्षा जेईई-एडवांस्ड देने के लिए जेईई-मेन में पास होना जरूरी होता है। 

JEE Advanced Result 2022: इस साल जेईई में टॉप किए हुए टॉपर्स की लिस्ट यह है

1- आर के शिशिर2- पोलू लक्ष्मी साई लोहित रेड्डी और थॉमस बीजू चिरामवेलिल3- वांगपल्ली साई सिद्धार्थ4- मयंक मोटवानी

JEE Advanced Result 2022:  ऐसे करें आप अपना रिजेल्ट चेक 

जेईई-एडवांस्ड के नतीजे को चेक करने के नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें

स्टेप 1. इसके लिए सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in 2022 या result.jeeadv.ac.in पर जाएं।स्टेप 2. फिर आपको होमपेज पर JEE Advanced result वाला लिंक मिलेगा, उस लिंक पर आप क्लिक करें।स्टेप 3. इसके बाद आप पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज कर सबमिट बटन को क्लिक करें।स्टेप 4. फिर जेईई एडवांस के स्कोरकार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई दे देगा। स्टेप 5. उसे आप डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।  

टॅग्स :जेईई एडवांसIITपरिणाम दिवसजेईईएडीवी.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतGujarat Board Class 10 Result 2024: पिता बेचते हैं 'पानीपूरी' बेटी बनना चाहती है डॉक्टर, पूनम ने 10वीं में लिए 99.72 फीसदी अंक

भारतCBSE 10th Result 2024: 10वीं का परिणाम जारी, 93.60 छात्र हुए पास, त्रिवेंद्रम 99.75 के साथ सबसे आगे

भारतCBSE 12th Result 2024: मेरिट लिस्ट नहीं, 116145 छात्रों को 90 फीसदी, 24068 छात्रों को मिले 95 फीसदी से अधिक अंक

भारतHBSE 10th Result 2024: रिजल्ट जारी, लड़कियों ने किया टॉप, 96.32 फीसद छात्राएं पास

भारतGujarat Board 10th Result 2024: लड़कियों ने मारी बाजी, बोर्ड के रिजल्ट जारी, कक्षा 10वीं के नतीजों में गांधीनगर रहा टॉप

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal Assault Case: स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, सीएम केजरीवाल के घर से गार्ड ने हाथ पकड़ कर निकाला

भारतLok Sabha Election 2024: दिल्ली में आज राहुल गांधी और PM नरेंद्र मोदी की रैली, इस बीच पुलिस का ट्राफिक को लेकर अलर्ट!

भारतब्लॉग: सरकारी अस्पतालों की लापरवाही का नतीजा नागरिक न भुगतें

भारतPetrol Diesel Price Today: दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.76 रु, मुंबई में 104.19 रु, जानिए आपके शहर में क्या है रेट

भारतब्लॉग: मेघालय के पर्यावरण में जहर घोलती रैट होल माइनिंग