लाइव न्यूज़ :

यूपी में चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह, जदयू ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: January 28, 2022 20:26 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रचार के लिए नहीं जाएंगे. जदयू की ओर से 15 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है.

Open in App

पटना: उत्तर प्रदेश चुनाव में केंद्रीय मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ही पार्टी के लिए प्रचार नहीं करेंगे. जदयू की ओर से शुक्रवार को जारी स्टार प्रचारकों की सूची में इन दोनों का नाम नहीं है. 

जदयू की ओर से 15 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की गई है. इसमें पहले नंबर पर पार्टी अध्यक्ष ललन सिंह सहित केसी त्यागी, उपेन्द्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर, एमएस कुशवाहा, गुलाम रलूस बलियावी, हर्षवर्धन सिंह, रविन्द्र प्रसाद सिंह, अनुप सिंह पटेल, आरपी चौधरी, सुरेन्द्र त्यागी, संजय कुमार, भरत पटेल, संजय दांगर और केके त्रिपाठी का नाम शामिल है. 

बहरहाल, आरसीपी सिंह और नीतीश कुमार का नाम नहीं होना, राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह पहले से माना जा रहा था कि आरसीपी खुद को यूपी चुनाव से अलग रखेंगे. 

आरसीपी सिंह का नाम क्यों नहीं हुआ शामिल?

दरअसल पार्टी ने यूपी में भाजपा के साथ गठबंधन के लिए आरसीपी सिंह को जिम्मेवारी दी गई थी, लेकिन सीटों को लेकर किसी प्रकार की साझेदारी नहीं हो सकी. इसको लेकर अध्यक्ष ने उनसें स्पष्टीकरण की भी मांग की थी. 

ललन सिंह ने आरसीपी से कहा था कि वह आकलन करें कि यूपी में कितनी ईमानदारी के साथ जदयू को भाजपा का ऑफर था. ललन ने कहा था कि आरसीपी ने जो कहा वह हम मानते रहे. उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह ने यह बताया था कि सीट शेयरिंग को लेकर सकारात्मक बातचीत हो रही है. इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में यह बयान दिया कि यूपी में उनका गठबंधन अपना दल व संजय निषाद की पार्टी से है. हमारे लिए यह चौंकाने वाला था. 

वहीं, यूपी में भाजपा के साथ साठगांठ कराने में विफल रहे आरसीपी सिंह को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अब तक चुप्पी साध रखे हैं. ऐसे में राजनीति के जानकारों का कहना है कि यूपी में भाजपा के खिलाफ बोलना जदयू के लिए आसान नहीं है. जबकि दल के अंदर भी आरसीपी सिंह अलग थलग हो चुके हैं. जदयू यूपी में भाजपा से 51 सीटें मांग रही थी.

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार