लाइव न्यूज़ :

जेडीयू सांसद ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, CM नीतीश कुमार के रहे हैं करीबी

By IANS | Updated: December 20, 2017 15:38 IST

जेडीयू की केरल इकाई के अध्यक्ष एमपी वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

Open in App

जनता दल (यूनाइटेड) की केरल इकाई के अध्यक्ष एमपी वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्हें शरद गुट में माना जा रहा था। वहीं, शरद यादव और अली अनवर की राज्यसभा सदस्यता पहले ही जा चुकी है। बताया जाता है कि वीरेंद्र कुमार नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे हैं। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू को सौंप दिया है।

कुमार ने कहा कि मैंने नियमानुसार इस्तीफा दिया है। मैं बिहार सीएम नीतीश कुमार की पार्टी का नेता हूं और मुझे उनके साथ होना चाहिए था, लेकिन अब जब वह संघ परिवार के एंजेडे के पीछे चल पड़े हैं तो मैं इसे स्वीकार नहीं कर सकता हूं।

उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मुझे पिछले साल यह सीट मिली थी, जब मैं केरल में सोशलिस्ट जनता डेमोक्रेटिक (एसजेडी) पार्टी का हिस्सा था, जो कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ का हिस्सा थी। मेरे निर्वाचन के बाद एसजेडी का जद(यू) में विलय हो गया।

भाजपा के साथ नीतीश के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि मैं नीतीश कुमार के साथ जुड़ने के आरोपों को लेकर यूडीएफ पर बोझ नहीं बनना चाहता। इसके अलावा मैंने चुनाव आयोग और राज्यसभा के नियमों की जानकारी ली और मुझे पता चला कि कानूनी तौर और तकनीकी तौर पर मैं नीतीश कुमार की पार्टी से अलग होकर राज्यसभा का सदस्य नहीं रह सकता हूं, इसलिए मैंने यह कदम उठाया।

भविष्य के बारे में वीरेंद्र कुमार ने कहा कि मौजूदा समय में उनकी चिंता यह है कि उनके पास कोई पार्टी नहीं है। मैंने शरद यादव से बात की और उन्होंने भी एक पार्टी की जरूरत पर चर्चा की। एक बार केरल पहुंचने के बाद मैं लोगों के साथ बैठूंगा और योजना बनाऊंगा कि क्या हो सकता है।

टॅग्स :जेडीयूराज्यसभा सत्रनितीश कुमारबीजेपीवीरेंद्र कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो