लाइव न्यूज़ :

नए संसद भवन में होने वाले मॉनसून सत्र का बहिष्कार करेगी जदयू ! नीतीश के सांसद ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2023 17:22 IST

जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर यह निर्देश देते हैं कि संसद का मानसून सत्र यदि नए संसद भवन में हो तो उसमें शामिल नहीं होना है, तो कोई भी जदयू सांसद मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर सियासत जारीजदयू के तरफ से मॉनसून सत्र के बहिष्कार की बात कही गईजदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि नया संसद भवन जाने लायक नहीं है

पटना: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर जारी सियासत के बीच जदयू के तरफ से यह कहा गया है कि इस बार का मॉनसून सत्र अगर नए संसद भवन में होता है तो जदयू के सभी सांसद इसका बहिष्कार करेंगे। जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर यह निर्देश देते हैं कि संसद का मानसून सत्र यदि नए संसद भवन में हो तो उसमें शामिल नहीं होना है, तो कोई भी जदयू सांसद मॉनसून सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे।

उन्होंने कहा कि नया संसद भवन जाने लायक नहीं है। इसकी अभी जरूरत ही नहीं थी। हमारे नेता नीतीश कुमार अगर कहेंगे कि मॉनसून सत्र में नई संसद में नहीं जाना है तो हम लोग अपने नेता की बात का पालन करेंगे और नहीं जाएंगे। कौशलेंद्र कुमार ने नए संसद भवन को लेकर तंज भी कसा और उसकी तुलना एक बक्से से की। उन्होंने कहा कि नया संसद भवन एक बक्से के जैसा बनाया गया है। वह इस लायक भी नहीं है कि वहां जाया जाए। इसलिए हमलोग इसमें चलने वाले सत्र का बहिष्कार करेंगे। इस भवन की कोई भी जरूरत नहीं थी। यह बस जनता से पैसों की बर्बादी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी सवाल उठाते हुए कहा था कि नया संसद भवन नहीं बनना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सरकार पुराना इतिहास बदलना चाहती है। नीतीश कुमार ने कहा कि 'शुरू में भी बात हो रहा था कि ये (संसद भवन) बन रहा है तो भी हमको अच्छा नहीं लग रहा था। ये तो इतिहास है, आजादी हुई तो जिस चीज की जहां पर शुरूआत हो गई, उसे वहीं पर विकसित कर देना चाहिए। अलग से बनाने का कोई मतलब नहीं है। क्या पुराना इतिहास ही बदल दीजिएगा? हमको अच्छा नहीं लग रहा है कि ये नया संसद भवन बना रहे हैं। पुराना इतिहास बदलना चाहते हैं बस।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारजेडीयूसंसदसंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील