लाइव न्यूज़ :

Bihar Legislative Council: देवेश चंद्र ठाकुर बने बिहार विधान परिषद के 12वें स्थायी सभापति, सीएम नीतीश ने अभिनंदन किया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 25, 2022 15:24 IST

Bihar Legislative Council: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को आसन तक लेकर गए। सदन की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्वाचित सभापति देवेश चंद्र ठाकुर का अभिनंदन किया।

Open in App
ठळक मुद्देपक्ष और विपक्ष के नेताओं को बात रखने का मौका दिया गया है।कार्यवाही शुक्रवार को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।कल विधान परिषद के उपसभापति का चुनाव होगा।

पटनाः बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विधान परिषद सभापति के तौर पर देवेश चंद्र ठाकुर ने आज अपना पदभार ग्रहण कर लिया। देवेश चंद्र ठाकुर विधान परिषद के 12वें स्थायी सभापति बने हैं। विधान परिषद के 85 साल के इतिहास में अब तक केवल 11 ऐसे सभापति हुए हैं, जो स्थायी रहे हो, इसके अलावा सदन की जिम्मेदारी कार्यकारी सभापतियों के जिम्मे रही है।

आज देवेश चंद्र ठाकुर स्थायी सभापति के तौर पर आज कामकाज संभाल लिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सभापति देवेश चंद्र ठाकुर को आसन तक लेकर गए। सदन की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्वाचित सभापति देवेश चंद्र ठाकुर का अभिनंदन किया। इसके बाद सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं को अपनी बात रखने का मौका दिया गया है।

डेढ़ बजे सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर धन्यवाद देकर परिषद की कार्यवाही शुक्रवार को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। कल विधान परिषद के उपसभापति का चुनाव होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में कहा कि आज नये सभापति ने आसन ग्रहण कर लिया, लेकिन पुराने सभापति अवधेश नायारण सिंह को कभी नहीं भूलेंगे, वे सभी का ध्यान रखते थे।

नये सभापति से भी सभी को उम्मीद है कि सभी काम अच्छे ढंग से होंगे और सदन अच्छी तरह से चलेगा। वहीं, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि आपका अनुभव स्वच्छ छवि है। ये भी आपका प्रयास रहा है कि सारी समस्याओं का निदान किया जा सके। इस सदन को विश्वास दिलाते हैं कि नीतीश कुमार जी की अगुवाई में जनता की सरकार बनी है।

बिहार की तरक्की और भाईचारा कायम करने की हमारी कोशिश होगी। जबकि, सदन में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर मौजूद सम्राट चौधरी ने भी सभापति चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित होने पर बधाई दी। विपक्ष की तरफ ने सम्राट चौधरी ने सभापति को आश्वस्त किया कि उन्हें विपक्ष की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा और लोकतंत्र बचाने के लिए जब भी जरूरत होगी पूरा विपक्ष उनके साथ खड़ा होगा।

वहीं उन्होंने विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यों की सराहना की। उन्होंने भरोसा जताया कि सदन में लोकतंत्र की रक्षा होगी। सम्राट ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने यहां का डीएनए कहीं भी जाने का तय कर दिया है। हम तो दूसरी पीढ़ी है जो नीतीश जी धोखा खाए हुए हैं।

इसबीच, राजद विधान पार्षद रीना देवी के द्वारा सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर को बधाई देते समय जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा कि कमल दलदल में खिलता है, लेकिन हमने लालटेन को तीर के साथ रखा है। तीर को तोड़ कर राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा। बाद में सुधार करते हुए कहा कि मेरा कहना कमल तोड़ने का था।

जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) नेता ठाकुर बिहार विधान परिषद के तीसरी बार सदस्य बने हैं और उन्होंने बुधवार को सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। यह पद मई 2017 से खाली था, जब उच्च सदन के अंतिम सभापति अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल समाप्त हो गया था।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के तत्कालीन उपसभापति हारून राशिद ने वर्ष 2020 में अपने कार्यकाल के अंत तक कार्यकारी सभापति के तौर पर काम किया। इसके बाद भाजपा सदस्य अवधेश नारायण सिंह को कार्यकारी सभापति बनाया गया था।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ