लाइव न्यूज़ :

जेडीयू विधायक का विवादित बयान- 'तेजप्रताप साधु बन गये हैं, एश्वर्या की शादी अब तेजस्वी से करा दो'

By विनीत कुमार | Updated: March 6, 2019 10:49 IST

तेजप्रताप यादव और एश्वर्य की शादी पिछले साल हुई थी। हालांकि, कुछ ही दिन बाद तेजप्रताप ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दे दी।

Open in App

बिहार में सत्ता पर काबिज 'जनता दल युनाइटेड' के विधायक ददन यादव ने कहा है कि लालू प्रसाद को तेजप्रताप यादव की पत्नी एश्वर्या की शादी तेजस्वी यादव से कराने की सलाह दी है। डुमरांव से जेडीयू के विधायक ददन ने कहा है लालू के परिवार ने एक लड़की का भविष्य खराब कर दिया है। 

ददन ने कहा कि लालू के बेटे तेजप्रताप ने शादी के बाद जो किया उससे यादव समाज पर लोग हंस रहे हैं। ददन ने साथ ही कहा, 'यादव समाज की परंपरा है कि अगर बड़े भाई के साथ कुछ घटना होती है या वह साधु हो जाता है, तो  पत्नी का विवाह उसके छोटे भाई से करा दी जाती है।'

ददन ने कहा कि लालू के बड़े बेटे भी अब साधु को गये हैं और दूसरी ओर एश्वर्या पढ़ी-लिखी और प्रतिष्ठित परिवार से है। दरअसल, एश्वर्या बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। तेजप्रताप और एश्वर्या की शादी पिछले साल 12 मई को हुई थी। हालांकि, दोनों के बीच अनबन की खबर उस समय सार्वजनिक हो गई जब तेजप्रताप ने एश्वर्या से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी। इस मामले पर अब भी कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

इस बीच लालू परिवार भी लगातार तेजप्रताप और एश्वर्या के बीच सुलह की कोशिश लगातार कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि तेजप्रताप अपने परिवार से भी फिलहाल अलग रह रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत'बिहार में सिर्फ फोटोशूट वाली सरकार चल रही है' तेजस्वी यादव का आरोप

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतपटना सिविल कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- फर्जी मुकदमा किया गया

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी