लाइव न्यूज़ :

JDU New President: ललन सिंह ने जेडीयू अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, नीतीश कुमार ने संभाली कमान

By अंजली चौहान | Updated: December 29, 2023 13:38 IST

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​​​ललन सिंह ने 29 दिसंबर को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App

नई दिल्ली: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पद छोड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया है। इस इस्तीफे के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पार्टी की कमान संभालने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले कुछ दिनों से यह खबर सुर्खियों में थी कि लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए ललन सिंह को अध्यक्ष पद से हटाकर नीतीश कुमार खुद कमान संभालेंगे।

ऐसे में आज ललन सिंह के इस्तीफे ने इन अफवाहों को सही साबित कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली में हुई पार्टी मीटिंग के दौरान ललन सिंह ने अपने इस्तीफे की पेशकश की है। 

पार्टी नेता के सी त्यागी का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू का अध्यक्ष चुना गया। 

जेडीयू नेता श्रवण कुमार का कहना है कि ललन सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है, क्योंकि उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ना है, जिसके लिए उन्हें समय नहीं मिलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया है और नीतीश कुमार का नाम (पार्टी अध्यक्ष के लिए) प्रस्तावित किया है और सीएम ने इसे स्वीकार कर लिया है।  

दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई पार्टी की बैठक से नीतीश कुमार अब जा चुके हैं। हालांकि, बैठक में कई अन्य नेता भी मौजूद रहें।  लोकसभा चुनाव से पहले जदयू में हुए इस बदलाव को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह मामला उस वक्त सामने आया जब पार्टी के भीतर आपसी कलह बढ़ गया।

पार्टी के भीतर एक और गुट पार्टी के रैंक और फाइल पर एकतरफा कमान की आवश्यकता पर बल देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार को कमान संभालने का आग्रह किया।

इस कलह के संकेत तब सामने आए जब नई दिल्ली में जदयू कार्यालय में नीतीश और अन्य नेताओं के स्वागत वाले पोस्टरों से ललन सिंह का नाम और तस्वीर स्पष्ट रूप से गायब थी। इन सब कलहों के बीच, आखिरकार आज ललन सिंह ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। 

टॅग्स :Lalan Singhजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos