लाइव न्यूज़ :

नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- अपना कौन है, नीतीश पहचानें, बोले बिहार सीएम- पार्टी से कोई जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता...

By अनिल शर्मा | Updated: January 27, 2023 14:03 IST

जदयू नेता ने कुशवाहा ने कहा, कुछ कह रहे हैं कि राजद के साथ मेरा समझौता हुआ है। मैं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने की अपनी मांग दोहराता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने शुक्रवार को इस बात को लेकर नाराज दिखे कि पार्टी के भीतर होने वाली चर्चाएं बाहर आ रही हैं। नीतीश ने कहा, लोग पार्टी के भीतर बात करें... मेरे पास केवल स्नेह है, पार्टी से कोई जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता।

पटनाः  जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) छोड़ने की अटकलों के बीच उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार को अपनों को पहचानने की सलाह देते नजर आए तो वहीं नीतीश कुमार ने कहा कि पार्टी से कोई जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता, जद (यू) के लिए इसका कोई मतलब नहीं है। 

जयदू छोड़ने के सवाल पर शुक्रवार उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में कुछ बातें कही जा रही हैं और सीएम (नीतीश कुमार) ने भी उन बातों को बढ़ावा दिया है। कुशवाहा ने कहा कि मैं केवल सीएम (नीतीश कुमार) को सलाह दे सकता हूं कि वह पहचानें कि कौन अपना है और कौन नहीं।

जदयू नेता ने कहा, कुछ कह रहे हैं कि राजद के साथ समझौता हुआ है। मैं पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने की अपनी मांग दोहराता हूं। बिहार में पिछले कुछ दिनों से यह खबरें आ रही हैं कि पार्टी से ‘असंतुष्ट’ बताए जा रहे कुशवाहा जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) छोड़ सकते हैं। 

 नीतीश कुमार ने शुक्रवार को इस बात को लेकर नाराज दिखे कि पार्टी के भीतर होने वाली चर्चाएं बाहर आ रही हैं। उन्होंने पूछा कि  क्या आपने कभी किसी राजनीतिक दल के भीतर होने वाली चर्चाओं को बार-बार बाहर बात करते देखा है? नीतीश ने कहा, लोग पार्टी के भीतर बात करें... मेरे पास केवल स्नेह है, पार्टी से कोई जाता है तो कोई फर्क नहीं पड़ता। बकौल नीतीश- जद (यू) के लिए, इसका कोई मतलब नहीं है।

 

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानसभाः मुख्य सचेतक संजीव चौरसिया और उपमुख्य सचेतक मंजीत कुमार सिंह, सम्राट सरकार ने 9 विधायकों को इन पद पर किया नियुक्त, देखिए पूरी सूची

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

क्राइम अलर्ट500000 रुपये लेते थे एडवांस?, पावापुरी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र उज्जवल कर रहा था संचालन, पुलिस ने 7 को दबोचा, पूर्व सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा से जुड़ा नेटवर्क

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारतबिहार के नए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संभाला पदभार, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?