लाइव न्यूज़ :

JDU नेता के सी त्यागी बोले- यदि सरकार चाहे तो केंद्र और किसान संगठनों के बीच मध्यस्थता करना चाहूंगा

By भाषा | Updated: March 19, 2021 09:00 IST

जदयू नेता केसी त्यागी की टिप्पणी तब आई जब भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने मध्यस्थ के रूप में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक तथा जदयू नेता के नाम का सुझाव दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे केंद्र द्वारा कृषि कानूनों को निरस्त करने की संभावना से इनकार किए जाने तथा किसान संगठनों के अपनी मांग पर अड़े रहने के कारण दोनों पक्षों के बीच वार्ता रूक गई थी।हजारों किसान संबंधित कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर महीनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।

नयी दिल्ली: वरिष्ठ जदयू नेता के सी त्यागी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि सरकार कोई प्रस्ताव देती है तो वह केंद्र और तीन नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान संगठनों के बीच मध्यस्थता करना चाहेंगे।

केसी त्यागी की टिप्पणी तब आई जब भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत ने मध्यस्थ के रूप में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक तथा जदयू नेता के नाम का सुझाव दिया। केंद्र द्वारा कृषि कानूनों को निरस्त करने की संभावना से इनकार किए जाने तथा किसान संगठनों के अपनी मांग पर अड़े रहने के कारण दोनों पक्षों के बीच वार्ता रूक गई थी।

हजारों किसान संबंधित कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर बैठे हैं। किसान आंदोलन शुरू हुए तीन महीनों से भी अधिक समय हो गया है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखनेवाले त्यागी ने उल्लेख किया कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत चौधरी चरण सिंह और पूर्व उपप्रधानमंत्री दिवंगत देवीलाल के नेतृत्व में काम किया था और वह दशकों से किसानों के मुद्दों से जुड़े रहे हैं।

उन्होंने और मलिक ने विगत में महेंद्र सिंह टिकैत तथा मुलायम सिंह के नेतृत्व वाली तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार के बीच मध्यस्थता की थी। त्यागी ने कहा, ‘‘यदि सरकार की ओर से इस बारे में कोई प्रस्ताव मिलता है तो मैं वह भूमिका निभाना चाहूंगा।’’ 

टॅग्स :किसान आंदोलनसत्यपाल मलिकराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

कारोबारRafale Deal Confirmed: राफेल विमान खरीद में तकनीक हस्तांतरण से भविष्य में होगा लाभ

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम