लाइव न्यूज़ :

'शहरों को भी कर्बला बना देंगे' बयान पर कायम हैं जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी, अब कही ऐसी बात

By शिवेंद्र राय | Updated: January 20, 2023 12:02 IST

पिछले कुछ समय से बिहार का राजनीतिक माहौल सियासी बयानबाजियों से गर्म है। 19 जनवरी को झारखंड के हाजारीबाग में जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था कि हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे। विवाद के बाद जेडीयू एमएलसी ने कहा है कि वह अपने बयान पर कायम हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने दिया था विवादित बयानशहरों को कर्बला बना देने की बात कही थीअपने बयान पर कायम हैं गुलाम रसूल बलियावी

पटना: जनता दल यूनाइटेड से एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने 19 जनवरी को झारखंड के हाजारीबाग में एक विवादित बयान दिया था। गुलाम रसूल बलियावी ने बीजेपी से निष्कासित नेता नुपुर शर्मा के बयान का जिक्र करते हुए कहा था, " मेरे आका की इज्जत पर हाथ डालोगे तो अभी तो हम कर्बला मैदान में इकट्ठा हुए हैं, उनकी इज्जत के लिए हम शहरों को भी कर्बला बना देंगे।"

गुलाम रसूल बलियावी के इस बयान से खूब हंगामा हुआ था और बिहार की सियासत गर्म हो गई थी। अब जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने एक बार अपनी को दोहराते हुए कहा है कि वह अपने कर्बला वाले बयान पर कायम हैं। गुलाम रसूल बलियावी ने कहा, "मैं मानता हूं कि मैंने कहा था कि हम (शहरों को) कर्बला में बदल देंगे और मैं इस पर कायम हूं। कर्बला का मतलब सब कुछ कुर्बान कर देना है, लेकिन इंसानियत और भाईचारे की कुर्बानी नहीं देनी है। इस समय देश में हमारे 18-20 साल के बच्चों को आतंकवादी बताकर उठा कर सलाखों के पीछे रखा जा रहा है। अगर हमारे बच्चे विरोध करने जाते हैं तो उन्हें गोली मार दी जाती है। मुस्लिमों के अधिकारों की रक्षा के लिए मुस्लिम सेफ्टी एक्ट लाया जाना चाहिए।"

झारखंड के हाजारीबाग में जनता दल यूनाइटेड से एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी ने कहा था, "नुपूर शर्मा के बयान पर सेकुलर कहलाने वाले किसी पार्टी के नेता ने आवाज नहीं उठाई कि इस औरत को गिरफ्तार करो।" जेडीयू नेता ने आगे कहा था, "रांची को जाम कर दो। अक्सर गैरों के झंडे लेकर निकलते हो। बता दो हुक्मरानों को कि हम राख के नीचे दबे जरूर हैं, बुझे नहीं हैं। दलितों की तरह मुसलमानों की सुरक्षा के लिए सेफ्टी एक्ट बनना चाहिए। सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। मेरे बच्चों को रोजगार मिलना चाहिए।"

बता दें कि पिछले कुछ समय से बिहार का राजनीतिक माहौल सियासी बयानबाजियों से गर्म है। कुछ दिन पहले ही बिहार के शिक्षा मंत्री ने रामचरित मानस पर विवादित बयान दिया था जिसे लेकर खूब हंगामा हुआ था। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी। अब जेडीयू एमएलसी गुलाम रसूल बलियावी के बयान से फिर राज्य में फिर राजनीतिक बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूआरजेडीनीतीश कुमारBJPनूपुर शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव