लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पर जदयू ने पद के लिए जमीर बेचने का आरोप लगाया, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जाने पर बौखलाई पार्टी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 29, 2023 14:54 IST

नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य मंच पर मात्र 3 नेता ही बैठे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश। अपनी पार्टी के सांसद हरिवंश सिंह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पर जदयू बौखला गई है।

Open in App
ठळक मुद्देनए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में हरिवंश सिंह के शामिल होने पर बौखलाई जदयूहरिवंश पर मर्यादा को तार-तार करने का आरोप लगायाराज्यसभा के उपसभापति हरिवंश पर पद के लिए जमीर बेचने का आरोप लगाया

पटना: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में जदयू सांसद व राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश सिंह के शामिल होने पर पार्टी बौखला गई है। पार्टी ने सख्त रुख इख्तियार कर लिया है। जदयू मुख्य प्रवक्ता व विधान पार्षद नीरज कुमार ने सोमवार को हरिवंश पर मर्यादा को तार- तार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के उपराष्ट्रपति जो राज्यसभा के सभापति हैं, उन्हें उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया। लेकिन उपसभापति हरिवंश वहां मौजूद रहे।

नीरज ने कहा कि यह दिखाता है कि आपका दिल कहीं और लग गया। उन्होंने संसद भवन के उद्घाटन के दौरान साधु-संतों के समूह के संसद में प्रवेश करने पर तंज कसते हुए कहा कि यह तस्वीर जयप्रकाश नारायण को भी दुखी कर रही होगी। जबकि जेपी के उसी सिताबदियारा वाले हरिवंश ऐसे समारोह में शामिल हो रहे थे।

नीरज ने कहा कि एक ओर राज्यसभा के सभापति का मान मर्दन हो रहा है। जबकि हरिवंश पर ही उपसभापति की मर्यादा को अक्षुण्ण रखने का दायित्व था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यह साफ दिखाता है कि पद के लिए हरिवंश सिंह ने पद के लिए जमीर बेच दिया है। राज्यसभा के सभापति को नहीं बुलाया गया लेकिन आप समारोह में चले गए। आपने पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम किया है इसीलिए आगे पार्टी नेतृत्व फैसला लेगा।

उद्घाटन में शामिल होने के कारण क्या जदयू हरिवंश पर कार्रवाई करेगी? इसे लेकर नीरज ने कहा कि यह पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। बता दें कि नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य मंच पर मात्र 3 नेता ही बैठे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश। इतना ही नहीं राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने नए संसद भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा भेजा गया संदेश भी पढ़ा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि उन्हें संतोष है कि नई संसद का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद के विश्वास का प्रतीक होता है।

टॅग्स :हरिवंशजेडीयूसंसदनीतीश कुमारराज्य सभाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया