लाइव न्यूज़ :

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा पहुंचे भारत, पीएम मोदी से मुलाकात में चीन पर भी चर्चा, जानें पूरा कार्यक्रम

By भाषा | Updated: March 20, 2023 09:38 IST

 जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिनों के भारत दौरे पर आज दिल्ली पहुंचे। उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी मुलाकात होगी। इस दौरान द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत होगी।

Open in App

नयी दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा रक्षा व सुरक्षा, व्यापार व निवेश तथा उच्च प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के मुद्दे पर बातचीत के लिए सोमवार सुबह यहां पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और किशिदा दिन में भारत की जी-20 की अध्यक्षता और जी-7 की जापान की अध्यक्षता के लिए प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करेंगे।

भारत की बढ़ती महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनजर जापान के प्रधानमंत्री के इस दौरान क्षेत्र में ‘‘मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत’’ को लेकर अपनी योजना पर भी बात कर सकते हैं। मोदी और किशिदा के बीच व्यापक वार्ता में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता की पृष्ठभूमि में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थिति के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है।

जापान के प्रधानमंत्री की यात्रा लगभग 27 घंटे की होने की उम्मीद है। उम्मीद है कि वह दोपहर में एक प्रमुख थिंक-टैंक में व्याख्यान के दौरान ‘‘शांति के लिए मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत की योजना’’ पर अपने विचार रखेंगे। योजना में हिंद-प्रशांत को लेकर भारत के महत्व को रेखांकित किए जाने की संभावना है।

पिछले साल जून में सिंगापुर में प्रतिष्ठित शांगरी-ला वार्ता के दौरान किशिदा ने कहा था कि वह आगामी दिनों में हिंद-प्रशांत के लिए योजना तैयार करेंगे। उन्होंने कहा था, ‘‘मैं आगामी दिनों में ‘शांति के उद्देश्य से एक मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत के लिए योजना’ तैयार करूंगा, जो गश्ती जहाजों उपलब्ध कराने और समुद्री कानून को बढ़ाने, प्रवर्तन क्षमता, साइबर सुरक्षा, डिजिटल और हरित पहल तथा आर्थिक सुरक्षा पर जोर देने के साथ मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत की दृष्टि को बढ़ावा देने के लिए जापान के प्रयासों को मजबूत करेगा।’’

योजना के जरिए हिंद-प्रशांत के प्रति जापान की नीति और दृष्टिकोण के बारे में विस्तृत जानकारी मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ वर्षों में लगभग सभी प्रमुख शक्तियां हिंद-प्रशांत पर अपनी रणनीतियों के साथ सामने आई हैं। 

टॅग्स :फुमियो किशिदाजापाननरेंद्र मोदीचीनजी20
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष