लाइव न्यूज़ :

Jamnagar North Election Results: रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा 26470 वोट से आगे, ननद बिपेंद्रसिंह पर भारी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 8, 2022 12:29 IST

Jamnagar North Election Results: रीवाबा जडेजा को 38867 मत मिले और बिपेंद्रसिंह जडेजा 12397 मत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आप प्रत्याशी कर्षण करमुर 19047 इतने सीट के साथ दूसरे स्थान पर है।

Open in App
ठळक मुद्देरविंद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा ने बीजेपी पर हमला किया।  बिपेंद्रसिंह जडेजा कई साल से कांग्रेस के लिए काम कर रही हैं। जामनगर उत्तर सीट पर चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है।

Jamnagar North Election Results: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी और मशहूर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा 26470 वोट से आगे हैं। रीवाबा ननद बिपेंद्रसिंह जडेजा पर भारी बढ़त बना ली है। रविंद्र जडेजा की बहन नयनाबा जडेजा ने बीजेपी पर हमला किया। 

रीवाबा को 38867 मत मिले और बिपेंद्रसिंह जडेजा 12397 मत के साथ तीसरे स्थान पर हैं। आप प्रत्याशी कर्षण करमुर 19047 इतने सीट के साथ दूसरे स्थान पर है। बिपेंद्रसिंह जडेजा को कांग्रेस ने टिकट दिया है। रविंद्र जडेजा की बड़ी बहन बिपेंद्रसिंह जडेजा कई साल से कांग्रेस के लिए काम कर रही हैं।

 जामनगर उत्तर सीट पर चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। भाजपा ने अपने मौजूदा विधायक धर्मेंद्रसिंह जडेजा को टिकट नहीं दिया था।  भाजपा द्वारा रविंद्र जडेजा की पत्नी को अपना उम्मीदवार बनाए जाने के बाद, जामनगर उत्तर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं नयनाबा अपनी पार्टी के लिए एक मुख्य प्रचारक के रूप में उभरी हैं।

नयनाबा ने कहा कि चूंकि परिसीमन के बाद नवगठित विधानसभा क्षेत्र में पहली बार 2012 में मतदान हुआ था। ऐसे में यह अनिवार्य रूप से कांग्रेस की सीट है, जिसने पहली बार इस पर जीत दर्ज की थी, जबकि भाजपा ने मौजूदा विधायक के अपने पाले में आने के बाद 2017 में इस सीट पर कब्जा किया था।

आम आदमी पार्टी (आप) ने कर्षण करमुर को उम्मीदवार बनाया है, जो भाजपा छोड़कर अरविंद केजरीवाल नीत पार्टी (आप) में शामिल हुए थे। भाजपा, कांग्रेस और ‘आप’ के चुनाव मैदान में उतरने से यह मुकाबला तिकोना नजर आ रहा है। हकुभा एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं।

उन्हें रीवाबा जडेजा की खातिर टिकट नहीं दिया गया है लेकिन भाजपा ने उन्हें जामनगर उत्तर सहित तीन विधानसभा क्षेत्रों का पार्टी प्रभारी बनाकर सांत्वना देने की कोशिश की है। दोनों मुख्य उम्मीदवार राजपूत समुदाय से आते हैं। इलाके में राजपूत और मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है। 

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022रवींंद्र जडेजागुजरातBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर