लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः LOC पर पाकिस्तान की फायरिंग में दो जवान शहीद, पाक सैनिकों ने उरी सेक्टर को बनाया निशाना

By गुणातीत ओझा | Updated: May 2, 2020 09:15 IST

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। कल शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से उरी सेक्टर के रामपुर में फायरिंग की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं।कल शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से उरी सेक्टर के रामपुर में फायरिंग की गई थी। फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए थे।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। कल शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से उरी सेक्टर के रामपुर में फायरिंग की गई थी। फायरिंग में तीन जवान घायल हो गए थे। दो जवानों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कश्मीर की आबो-हवा के साथ खिलवाड़ करने की नापाक आदत से पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। बीते एक माह से पाकिस्तान की तरफ से एलओसी से सटे इलाकों में फायरिंग व आतंकी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।

पाकिस्तान की तरफ से की गई फायरिंग के जवाब में भारतीय सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया था। लेकिन पाक फायरिंग में तीन सैनिक घायल हो गए थे। इन्हें तुरंत ही पास के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर शाम इलाज के दौरान दो सैनिकों ने दम तोड़ दिया। शहीद होने वाले जवान, हवलदार गोकर्ण सिंह और दूसरे नायक शंकर एस पी हैं।

पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को संघर्ष विराम का उल्लंघन कर नियंत्रण रेखा के नजदीक जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में अकारण गोलीबारी की, जिसमें तीन जवान घायल हो गए। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी थी। रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने एक बयान में कहा था, ''एक मई 2020 को पूर्वाह्न लगभग तीन बजकर 30 मिनट पर पाकिस्तानी सेना ने बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा से लगे रामपुर सेक्टर में अकारण संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। '' उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम उल्लंघन में तीन जवान घायल हो गए था। कालिया ने कहा, ''भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया था। पाकिस्तान की फायरिंग में घायल हुए दो जवानों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।''

पीओके में जिहादी शिविरों की मौजूदगी के बारे में आयी खबरें आधारहीन: पाकिस्तान

पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जिहादी शिविरों की मौजूदगी के बारे में मीडिया की खबरों को आधारहीन करार दिया, उसका कहना है कि इस तरह के दावे जम्मू-कश्मीर से दुनिया का ध्यान हटाने के लिए किए जाते हैं। विदेश कार्यालय की प्रवक्ता आइशा फारूकी ने यह भी कहा कि पाकिस्तान सार्क सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है और दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा। पीओके में जिहादी शिविरों की उपस्थिति के बारे में मीडिया में आई खबरों से जुड़े पर एक सवाल का जवाब देते हुए, उन्होंने कहा कि इस तरह के निराधार दावे जम्मू-कश्मीर से दुनिया का ध्यान हटाने के मकसद से किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादीपाकिस्तानकश्मीर मुठभेड़मार्टरसीजफायर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?