लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: इस्लामिक स्टेट सरगना समेत 4 आतंकी ढेर, सेना का जारी है ऑपरेशन ऑलआउट-2

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 22, 2018 18:33 IST

दो दिन पहले पुलवामा जिले में सेना और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हो चुकी है। मंगलवार को हुई इस मुठभेड़ के दौरान सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया था।

Open in App

श्रीनगर, 22 जून: जम्मू कश्मीर केअनंतनाग के श्रीगुफारा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर जारी है। इस मुठभेड़ में सेना ने 4 आतंकियों को मार गिराया है। खबरों के मुताबिक मारे गए आतंकियों का इस्लामिक स्टेट से कनेक्शन बताया गया है। 

जम्मू कश्मीर के डीजीपी एसपी वैद ने आतंकियों के आईएसजेके (इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू-कश्मीर) से संबंधित होने की आशंका जताई है। मारे गए आतंकी कश्मीर के ही रहने वाले हैं। इस एनकाउंटर में आईएसजे के नाम जुड़ने के बाद सुरक्षा एजेंसी भी सख्ते में आ गए हैं। पीटीआई के मुताबिक मारे गए आतंकियों में आईएसजेके का चीफ दाऊद भी शामिल है। 

जम्मू-कश्मीर में आतंकी होंगे पस्त, NSG ने खात्मा करने के लिए बनाया ये खास प्लान

श्रीगुफारा मुठभेड़ में तीन आतंकियों का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। श्रीगुफारा में सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में कार्रवाई शुरू की थी। जिसके बाद वहां एक के बाद एक तीन आतंकी को मारे गए हैं। इधर सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में भी आतंकियों के खिलाफ एक सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। इस ऑपरेशन के बीच इलाके में तनाव के मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। 

गौरतलब है कि अभी पिछले हफ्ते भी बांदीपोरा में दो आतंकी मार गिराए गए थे। वहीं दो दिन पहले पुलवामा जिले में सेना और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हो चुकी है। मंगलवार को हुई इस मुठभेड़ के दौरान सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया था।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप