लाइव न्यूज़ :

केंद्र सरकार हिंसाग्रस्त कश्मीर की गुलाबी तस्वीर पेश करने की कोशिश कर रही: फारूक अब्दुल्ला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 6, 2022 07:27 IST

घाटी में हाल में हुई हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि वहां सुरक्षा की स्थिति चरमरा गई है, लेकिन वे (केंद्र सरकार) दुनिया के सामने सामान्य स्थिति पेश करना चाहते हैं जबकि यह ठीक इसके विपरीत है।

Open in App
ठळक मुद्देअब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार जम्मू कश्मीर पर वास्तविक हालात को अस्वीकार करने की नीति अपना रही है।पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला, सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर जम्मू कश्मीर पर वास्तविक हालात को अस्वीकार करने की नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया कि वह हिंसाग्रस्त क्षेत्र की एक गुलाबी तस्वीर पेश कर रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अब्दुल्ला, सीमावर्ती जिले पुंछ के सुरनकोट में पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। घाटी में हाल में हुई हिंसा की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां सुरक्षा की स्थिति चरमरा गई है, लेकिन वे (केंद्र सरकार) दुनिया के सामने सामान्य स्थिति पेश करना चाहते हैं जबकि यह ठीक इसके विपरीत है।

उन्होंने कहा कि वे किस सामान्य स्थिति की बात कर रहे हैं? क्या यह सामान्य है कि शोपियां में एक विस्फोट में सेना के तीन जवान घायल हो जाते हैं, कुलगाम में आतंकवादियों द्वारा एक गैर-स्थानीय बैंकर की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और एक अन्य गैर-स्थानीय मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है और बडगाम में एक ही दिन में एक अन्य घायल हो जाता है।

उन्होंने कहा कि किसी समस्या को हल करने के लिए पहला कदम यह स्वीकार करना है कि यह मौजूद है। केंद्र से सत्ता चलाने वाली पार्टी वास्तविक हालात को अस्वीकार करने की नीति में जी रही है। वह चाहती है कि कश्मीरी पंडित सहित हर कोई अपना सिर झुकाए रखे और दिखावा करे कि कश्मीर में सब कुछ ठीक है।

बता दें कि, कश्मीर में आतंकवादी समूहों, खासकर लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले तीन महीने में कम से कम 13 लोगों की लक्षित रूप से हत्या की है, जिनमें गैर मुसलमान, सुरक्षाकर्मी, एक कलाकार और स्थानीय आम नागरिक शामिल हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरफारूक अब्दुल्लाकश्मीरी पंडितमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप