लाइव न्यूज़ :

टेरर फंडिंग के मामले में अलगाववादी नेता शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फंटूश के खिलाफ चल सकता है मुकदमा

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: January 12, 2018 08:59 IST

बीते साल 24 जुलाई को अल्ताफ अहमद शाह (अल्ताफ फंटूश) सहित सात लोगों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग के मामले में  गिरफ्तार किया था।

Open in App

अलगाववादी नेताओं के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृह मंत्रालय की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। गृह मंत्रालय की ओर से मिली इजाजत के बाद हुर्रियत के नेता सैयद शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ फण्ट के खिलाफ एक हफ्ते के भीतर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत मुकदमा शुरू किया जा सकता है।

इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बुरहान वानी की हुई मौत के बाद आतंकवादी गतिविधियों, स्टोन पेल्टिंग के लिए पाकिस्तान की ओर से की जा रही टेरर फंडिंग के मामले में अल्ताफ सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

एनआईए की ओर से पैरवी कर रहे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश डॉक्टर सतीश चंद्रा और पूर्व कानून सचिव टी के विश्वनाथन वाली दो सदस्यीय प्राधिकरण पीठ की ओर से बीते सप्ताह गृह मंत्रालय को एक आवेदन भेजा गया था, जिसके बाद उन्हें मुकदमा चलाने की अनुमति मिली है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूएपीए ( Unlawful Activities (Prevention/गैरकानूनी गतिविधियों (रोकथाम)) की धारा 45 के तहत मुकादमा चलाने की स्वीकृति अगले हफ्ते तक साफ हो सकती है। 

गौरतलब है कि बीते साल 24 जुलाई को अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के दामाद अल्ताफ अहमद शाह सहित सात लोगों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने टेरर फंडिंग के मामले में  गिरफ्तार किया था। आतंकवादियों की आर्थिक मदद और कश्मीर घाटी में अशांति फैलाने वाली गतिविधियों की जांच के सिलसिले में एनआईए ने यह गिरफ्तारी की थी। गिलानी क दामाम अल्ताफ अहमद शाह को अल्ताफ फंटूश के नाम से भी जाना जाता है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारएनआईएसैयद शाह गिलानीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील