लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आरजेडी सांसद मनोज झा बोले- आज हमने कश्मीर के फिलिस्तीन बनने का रास्ता खोल दिया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 14:18 IST

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कश्मीर पर सरकार के आर्टिकल 370 खत्म करने के संकल्प और पुनर्गठन के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर के फिलीस्तीन बनने का रास्ता खोल दिया है।

Open in App

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा ने कश्मीर पर सरकार के आर्टिकल 370 खत्म करने के संकल्प और पुनर्गठन के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि हमने कश्मीर के फिलीस्तीन बनने का रास्ता खोल दिया है।

मनोज झा ने सदन में जय प्रकाश नारायण की चिट्ठी का जिक्र भी किया जो उन्होंने कश्मीर के संबंध में इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू को लिखे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का फैसला संवैधानिक इतिहास की हत्या है।

उन्होंने कहा, 'सिर्फ हाथ छोड़कर विनती करता हूं कि अंहकार छोड़िए और कश्मीरियों को गले लगाइए। पांच साल बाद कहा जाएगा कि सदन में कुछ लोग थे जिन्होंने अपनी सरकार को आगाह किया था।'

इससे पहले जम्मू कश्मीर को विशेषाधिकार देने वाले आर्टिकल 370 समाप्त करने के अमित शाह के संकल्प पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आज बीजेपी ने संविधान की हत्या कर दी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में सोमवार को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने का संकल्प पेश किया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का संकल्प भी पेश किया है। अमित शाह के ऐलान के बाद विपक्ष ने सदन में काफी हंगामा कर रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०आरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर