लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर सुरंग: चार शव मिले, छह अन्य की तलाश जारी, पांच बंगाल, दो नेपाल, एक असम और दो जम्मू-कश्मीर के निवासी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 21, 2022 16:53 IST

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निर्माणाधीन सुरंग का हिस्सा ढहने के बाद शनिवार को मलबे से तीन और मजदूरों के शव बरामद किए गए ,जिससे इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है।

Open in App
ठळक मुद्देबचाव दल के लोग व मशीनें लगातार मलबे को हटाने का काम कर रही हैं। तीसरे दिन बचाव दल ने मलबे में दबे 4 और मजदूरों का शव बरामद कर लिया।सभी शवों को रामबन जिला अस्पताल में रखा गया है।

जम्मूः जम्मू कश्मीर के रामबन जिले के खूनी नाला इलाके में मुख्य टनल के साथ बन रही एडिट टनल धंसने के कारण मलबे में दबे 9 मजदूरों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं। डीसी रामबन ने कहा कि अन्य मजदूरों की तलाश की जा रही है।

बचाव दल के लोग व मशीनें लगातार मलबे को हटाने का काम कर रही हैं। बचाव कार्य के तीसरे दिन बचाव दल ने मलबे में दबे 4 और मजदूरों का शव बरामद कर लिया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है जबकि सभी शवों को रामबन जिला अस्पताल में रखा गया है।

गत शुक्रवार को भी मलबे से एक शव मिला था। अभी भी 5 लोग मलबे में दबे हुए हैं। पांच बंगाल, दो नेपाल, एक असम और दो जम्मू-कश्मीर के निवासी हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मलबे में नौ मजदूरों के दबे होने की आशंका थी जिन्हें सुरक्षित निकालने के लिए अभियान शनिवार सुबह प्रारंभ किया गया था।

क्षेत्र में भूस्खलन होने के बाद शुक्रवार शाम को तलाश एवं बचाव अभियान रोक दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को कई घंटे के सघन तलाश अभियान के बाद बचाव दल को दो शव बरामद हुए,उन्हें पास के अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बचाव दल को मलबे से एक और शव दिखाई दिया है,जिसे बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को रात करीब 10 बजकर 15 मिनट पर रामबन में खूनी नाले के समीप राजमार्ग पर टी3 की सुरंग ढह गयी, जिससे एक मजदूर की मौत हो गयी थी,तीन को सुरक्षित निकाल लिया गया था। वहीं, नौ मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गयी थी।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार शाम को भूस्खलन के दौरान रामसू पुलिस थाने के प्रभारी नईमुल हक सहित 15 बचावकर्मी बाल बाल बचे। घटना के बाद बचाव अभियान को रोक दिया गया था। पहाड़ी से पत्थर गिरने ,भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण अभियान बंद रहा और इसे सुबह ही प्रारंभ किया जा सका। भाषा शोभना पवनेश पवनेश

टॅग्स :जम्मू कश्मीरगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत