लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने किया एशिया की सबसे बड़ी सुरंग 'जोजिला' का शिलान्यास, आसानी से पहुंच सकेंगे कारगिल

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 19, 2018 15:34 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने लेह में एशिया की सबसे बड़ी सुरंग 'जोजिला टनल' की आधारशिला रखी है। श्रीनगर कारगिल लेह नेशनल हाईवे पर 11,578 फीट ऊंचाई पर 14.5 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का निर्माण करीब 7000 करोड़ की राशि से किया जाएगा।

Open in App

श्रीनगर, 19 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के जम्मू-कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने लेह में एशिया की सबसे बड़ी सुरंग 'जोजिला टनल' की आधारशिला रखी है। श्रीनगर कारगिल लेह नेशनल हाईवे पर 11,578 फीट ऊंचाई पर 14.5 किलोमीटर लंबी जोजिला टनल का निर्माण करीब 7000 करोड़ की राशि से किया जाएगा। इस टनल के बनने से कारगिल तक सड़क संपर्क पूरे साल बना रहेगा। दरअसल, सर्दियों में भारी बर्फबारी खराब मौसम के चलते यहां सात महीने सड़क संपर्क बंद रहता है। टनल से लद्दाख क्षेत्र में आर्थिक तरक्की के नए युग की शुरुआत होने के साथ ही देश के अन्य हिस्सों से सामाजिक और सांस्कृतिक एकता बढ़ेगी। चीन, पाकिस्तान से सटी हुई सीमा पर सैनिकों को सड़क मार्ग से सरलता से पहुंचाया जा सकेगा। जोजिला सुरंग के लोकार्पण के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये जगह मेरे लिए नई नहीं है। मैं अक्सर यहां अतिथि के तौर पर आता रहा हूं, लेकिन लेह की धरती पर ऐसा कार्यक्रम शायद पहली बार हुआ है कि जहां तक मेरी नजर जा रही है लोग ही लोग नजर आ रहे हैं। लेह में केवल आज के दिन करीब 7000 करोड़ की लागत से इस टनल का निर्माण होगा। जिससे लेह-कारगिल की अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा।बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू कश्मीर की एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार सुबह यहां पहुंचे थे। प्रधानमंत्री की यह यात्रा रमजान के पवित्र महीने के दौरान आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अभियानों को रद्द करने की केन्द्र की घोषणा के बाद हो रही है। पाकिस्तान और चीन के साथ सीमा साझा करने वाले इस क्षेत्र में पीएम मोदी की यह दूसरी यात्रा है। श्रीनगर से 450 किलोमीटर उत्तर में स्थित लेह में मोदी इससे पहले 12 अगस्त 2014 को आए थे। इस दौरान उन्होंने एक जल विद्युत परियोजना का शुभारंभ किया था। हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सड़क पर रुके और उन्होंने स्वागत के लिए आए लोगों से मुलाकात की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव