लाइव न्यूज़ :

J&K: पाकिस्तान ने LoC पर फिर की नापाक हरकत, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 3, 2019 16:05 IST

पाकिस्तान ने आज पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिस पक भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एकबार फिर जम्मू-कश्मीर में मंगलवार (03 दिसंबर) को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने एकबार फिर जम्मू-कश्मीर में मंगलवार (03 दिसंबर) को संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिस पर भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तान ने इस बार पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में सीजफायर का उल्लंघन किया है।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने आज पुंछ जिले के शाहपुर और किरनी सेक्टरों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिस पक भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने रविवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा से लगे दो सेक्टरों में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था, जिसमें 65 वर्ष का एक आम नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं, भारतीय सेना की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारी घायल हो गए थे। 

रक्षा प्रवक्ता ने बताया था कि रविवार शाम करीब चार बजे पाकिस्तान की तरफ से बिना किसी उकसावे के शाहपुर और कस्बा सेक्टरों में छोटे हथियारों से गोलीबारी के साथ ही मोर्टार दागे गए थे। पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था। 

पिछले पांच दिनों में पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती जिले में संघर्षविराम उल्लंघन की यह चौथी घटना है। पाकिस्तान ने शनिवार को शाहपुर और किरनी सेक्टरों को निशाना बनाया था, जबकि इससे एक दिन पहले उसने बालाकोट सेक्टर में करीब एक घंटे तक छोटे हथियारों से गोलीबारी के साथ ही मोर्टार दागे थे।

टॅग्स :सीजफायरजम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील