लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: 4000 कश्मीरी पंडितों की सामूहिक पलायन की चेतावनी के बाद उनके कैंपों की घेराबंदी की गई

By विशाल कुमार | Updated: June 1, 2022 13:54 IST

प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज के तहत नियोजित लगभग 4,000 कश्मीरी पंडितों ने कल धमकी दी थी कि अगर प्रशासन ने उन्हें 24 घंटे के भीतर सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचाया तो वे घाटी छोड़ देंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन हाय-हाय, अल्पसंख्यकों को जीने दो और हमें न्याय चाहिए जैसे नारे लगाए।

Open in App
ठळक मुद्देकल एक स्कूल शिक्षिका की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।दो हफ्ते पहले एक कश्मीरी पंडित की हत्या के बाद से धरने पर बैठे हैं समुदाय के लोग।इस साल जनवरी से अब तक घाटी में आतंकवादी 16 लोगों की निशाना बनाकर हत्या कर चुके हैं।

श्रीनगर: आतंकवादियों द्वारा लगातार निशाना बनाकर की जा रही हत्याओं के कारण कश्मीर घाटी से सामूहिक पलायन की धमकी के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन ने कश्मीर पंडित समुदाय के शिविरों के चारों तरफ घेराबंदी कर दी है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री के विशेष पैकेज के तहत नियोजित लगभग 4,000 कश्मीरी पंडितों ने कल धमकी दी थी कि अगर प्रशासन ने उन्हें 24 घंटे के भीतर सुरक्षित स्थानों पर नहीं पहुंचाया तो वे घाटी छोड़ देंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन हाय-हाय, अल्पसंख्यकों को जीने दो और हमें न्याय चाहिए जैसे नारे लगाए। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

आज कई जगहों पर प्रवासी पंडित ट्रांजिट कैंप को सील कर दिया गया। श्रीनगर के इंद्रा नगर में पुलिस ने प्रवेश बिंदुओं को अवरुद्ध कर दिया और किसी भी कश्मीरी पंडित को बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी गई।

सबसे बड़े ट्रांजिट शिविरों में से एक वेसु पंडित कॉलोनी में सैकड़ों कश्मीरी पंडितों ने विरोध प्रदर्शन किया और न्याय और घाटी से पुनर्वास की मांग करते हुए नारे लगाए।किसी भी पंडित को बाहर नहीं निकलने से रोकने के लिए कई शिविरों के मुख्य द्वारों को बंद कर दिया गया है।

बता दें कि, कल कुलगाम जिले में एक हिंदू स्कूल शिक्षिका रजनी बाला की आतंकवादियों ने उनके स्कूल के बाहर ही उनका नाम पूछने के बाद हत्या कर दी थी।

दो हफ्ते पहले कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से कश्मीरी पंडितों का एक समूह अपनी सुरक्षा की मांग को लेकर धरने पर बैठा हुआ है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी से अब तक घाटी में आतंकवादी 16 लोगों की निशाना बनाकर हत्या कर चुके हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरकश्मीरी पंडितमनोज सिन्हामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष