लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में 3 आतंकियों को मारने के बाद जश्न में डूबे जवान, लगाए पाक मुर्दाबाद और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 28, 2019 17:43 IST

बटोटे शहर में तीन आतंकवादियों को खत्म करने के बाद भारतीय सेना ने जश्न मनाया। नागरिक बंधक को भी सुरक्षित बचा लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों ने शनिवार सुबह सेना के एक दल पर हमला किया था जिसके बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक खोज अभियान चलाया।अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में राजमार्ग पर मुठभेड़ स्थल से भागने के बाद जांच दलों ने एक मकान के भीतर आतंकवादियों को घेर लिया।

जम्मू कश्मीर के बाटोटे इलाके में जारी मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकवादी ढेर हो गए। इस बीच सेना का एक जवान शहीद हो गया। सभी 6 बंधक को छुड़ा लिया गया है। बटोटे शहर में तीन आतंकवादियों को खत्म करने के बाद भारतीय सेना ने जश्न मनाया। नागरिक बंधक को भी सुरक्षित बचा लिया गया है।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (IG) मुकेश सिंह ने बाटोटे मुठभेड़ पर कहा कि बंधक को सुरक्षित बचा लिया गया है। सेना के एक जवान की जान चली गई है और दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। ऑपरेशन अब खत्म हो गया है।

दरअसल, आतंकवादियों ने शनिवार सुबह सेना के एक दल पर हमला किया था जिसके बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक खोज अभियान चलाया। अधिकारियों ने बताया कि रामबन जिले में राजमार्ग पर मुठभेड़ स्थल से भागने के बाद जांच दलों ने एक मकान के भीतर आतंकवादियों को घेर लिया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पांच आतंकवादियों का एक समूह बटोटे शहर में फंसा है। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दल ने इलाके की घेराबंदी कर दी और इसके बाद मुठभेड़ हुई।’’

उन्होंने बताया कि फंसे हुए आतंकवादियों ने सुबह त्वरित कार्रवाई बल (क्यूआरटी) पर गोलियां चलाई और भागने की कोशिश की। प्रवक्ता ने बताया कि भागने के बाद वे बटोटे शहर में एक व्यक्ति के मकान में घुस गए जिसका फौरन घेराव कर लिया गया।

मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारी अभियान की निगरानी कर रहे हैं। इससे पहले अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के बावजूद जोर शोर से चले तलाश अभियान के बाद दोपहर करीब एक बजे मुख्य बाजार में छिपे हुए आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि मकान से मालिक को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिशें चल रही हैं लेकिन उनके परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षाबलों से भागते समय आतंकवादी जबरन इस मकान में घुस गए थे।

आतंकवादियों ने सुबह ग्रेनेड फेंका और धारमुंड गांव में सेना के क्यूआरटी पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ हुई। उन्होंने बताया कि सेना के अतिरिक्त जवानों और पुलिस कर्मियों को भी मौके पर भेजा गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है ताकि आंतकवादियों के भागने की हर कोशिश को नाकाम किया जा सके।

ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादी किश्तवाड़ की तरफ से आए और उन्होंने राजमार्ग पर अस्थायी शिविर में रात गुजारी। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, ‘‘ आज शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे, दो संदिग्धों ने एक वाहन को बटोटे में राजमार्ग पर रोकने की कोशिश की।

चालक ने समझदारी दिखाते हुए वाहन को रोका नहीं और तुरंत ही नजदीकी सेना की चौकी को इसकी जानकारी दी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्यूआरटी फौरन हरकत में आया और संदिग्धों का पता लगाया।’’ अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद एहतियाती तौर पर राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। भाषा गोला शाहिद शाहिद

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप