लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल और राहुल गांधी के बीच जबानी जंग जारी, राजभवन ने कांग्रेस अध्यक्ष से कहा- राजनीति न करें

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 13, 2019 18:50 IST

जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के राज्य की यात्रा पर आने संबंधी आमंत्रण को मंगलवार को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि उन्हें विमान की जरूरत नहीं है। इस मामले पर अब फिर से राजभवन की ओर से कहा गया है कि मामले पर राजनीति न की जाए।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने मंगलवार (13 अगस्त) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस मांग को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने विपक्ष के नेताओं के साथ जम्मू-कश्मीर आने को कहा था। राज्यपाल ने कहा है कि राहुल गांधी इस मामले पर राजनीति न करें।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर राजभवन की ओर से राहुल गांधी के ट्वीट का जवाब दिया गया है। राज्यपाल सत्यपाल मलिक का कहना है कि अगर राहुल गांधाी प्रतिनिधि मंडल के साथ कश्मीर में आते हैं तो परेशानियां बढ़ेंगी। साथ ही साथ वह इस मामले पर राजनीति न करें।

गौरतलब है कि सोमवार को राज्यपाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता देते हुए कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के लिए वह विमान भेजेंगे। राज्यपाल की टिप्पणी तब आई जब गांधी ने कहा था राज्य में लोग मर रहे हैं और स्थिति सामान्य नहीं है जैसा कि सरकार दावा कर रही है। 

इसके बाद राहुल गांधी ने जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के राज्य की यात्रा पर आने संबंधी आमंत्रण को मंगलवार को स्वीकार कर लिया था और कहा था कि उन्हें विमान की जरूरत नहीं है। वह और विपक्ष के अन्य नेता जम्मू-कश्मीर आएंगे। उन्होंने राज्यपाल से लोगों तथा सैनिकों से मुलाकात करने की छूट देने को भी कहा था।  गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘‘प्रिय राज्यपाल मलिक, विपक्षी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल और मैं जम्मू-कश्मीर व लद्दाख की यात्रा के आपके गरिमामय न्योते को स्वीकार करते हैं। हमें विमान की जरूरत नहीं है लेकिन कृपा कर यह सुनिश्चित करें कि हमें वहां पर लोगों तक, मुख्यधारा के नेताओं तक और वहां तैनात हमारे जवानों तक जाने तथा उनसे मुलाकात करने की छूट हो।’’

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरसत्यपाल मलिकराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब