लाइव न्यूज़ :

Kishtwar News: सिलेंडर फटने से मकानों में लगी आग, 2 लोग घायल; किश्तवाड़ में तबाह हुआ लोगों का घर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 2, 2026 09:59 IST

Kishtwar News: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने कहा कि वे प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं और राहत उपायों पर बातचीत कर रहे हैं।

Open in App

Kishtwar News: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के एक सुदूर गांव में एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट के कारण लगी आग में पांच मकान जलकर खाक हो गए, जबकि आग बुझाने के प्रयासों में दो लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार देर रात थाचना गांव की है जहां पहले एक मकान में आग लगी और उसने तेजी से अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस, सेना और दमकल विभाग की टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया।

अधिकारियों के अनुसार, दमकल गाड़ियां तुरंत दूरस्थ क्षेत्र में भेजी गईं और आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास के मकानों से एलपीजी सिलेंडर हटा दिए गए। अभियान की निगरानी करने वाले किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज शर्मा ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘घटना में चार से पांच मकान पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। आग बुझाने के दौरान दो लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।’’

शर्मा ने बताया कि प्रभावित बस्ती में टेंट और अन्य राहत सामग्री उपलब्ध करा दी गई है तथा नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा। आग में क्षतिग्रस्त हुए मकान लियाकत मीर, बशीर अहमद, अल्फा मीर और जिब्रान मीर के बताए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा ने कहा कि वे प्रभावित परिवारों के संपर्क में हैं और राहत उपायों पर बातचीत कर रहे हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद सज्जाद किचलू ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात कर तत्काल सहायता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने प्रशासन से भीषण सर्दी को देखते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, अस्थायी आश्रय और पुनर्वास उपलब्ध कराने की मांग की।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरएलपीजी गैसJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?