लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, शोपियां में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकी ढेर

By स्वाति सिंह | Updated: February 27, 2019 09:47 IST

भारतीय सेना ने सीमापार से पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की पांच चौकियां ध्वस्त कर दी।

Open in App

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से थे। बताया जा रहा है कि सुरक्षा बलों को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद से शोपियां जिले के मिमेंदेर इलाके में यह मुठभेड़ जारी थी।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। बता दें कि भारतीय वायुसेना के पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। भारत के एयर स्ट्राइक के बाद मंगलवार शाम से पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा से सटे जम्मू संभाग के अखनूर, कृष्णा घाटी और नौशहरा में युद्धविराम का उल्लंघन करते हुए लगातार गोलाबारी शुरू कर दी थी।

इससे सीमा पर स्थित गांवों के लोगों में दहशत है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सीमा से सटे लोगों के घरों पर भी मोर्टार और मिसाइल दागे गये हैं। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्तान चौकियां की ध्वस्त 

भारतीय सेना ने सीमापार से पाकिस्तानी गोलाबारी का करारा जवाब देते हुए जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के उस पार स्थित पाकिस्तान की पांच चौकियां ध्वस्त कर दी। इस कार्रवाई में कई पाकिस्तानी सैनिक 'हताहत' हुए हैं। एक रक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक रक्षा पीआरओ ने कहा, 'भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और हमारी लक्षित गोलीबारी में पांच चौकियों को गंभीर नुकसान पहुंचा और (राजौरी और पुंछ जिलों में नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्र में) पाकिस्तानी सेना के कई जवान हताहत हुए।'

उन्होंने कहा कि शाम साढे छह बजे के बाद पाकिस्तानी सेना ने हताशा के कारण नियंत्रण रेखा पर भारी हथियारों से गोलाबारी करके बिना उकसावे वाला संघर्षविराम उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों को ग्रामीणों को मानव कवच के रूप में इस्तेमाल करते हुए आम नागरिकों के घरों से मोर्टार और मिसाइलें दागते हुए भी देखा गया।

पीआरओ ने कहा कि हालांकि, भारतीय सेना ने आम नागरिकों की बस्तियों से अलग पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बनाया। इसके कारण 'बड़ी संख्या में' पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए।

दोनों तरफ से गोलीबारी में भारतीय सेना के पांच सैनिकों को मामूली चोटें आई हैं। इनमें से दो को इलाज के लिए सेना के अस्पताल ले जाया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप