लाइव न्यूज़ :

Jammu & Kashmir Election Results: डोडा सीट से जीते AAP उम्मीदवार मेहराज मलिक, जम्मू-कश्मीर में केजरीवाल की पार्टी का खुला खाता

By रुस्तम राणा | Updated: October 8, 2024 16:21 IST

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आप उम्मीदवार मेहराज मलिक को 23,228 वोट मिले, जबकि भाजपा के गजय सिंह राणा 18,690 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आप उम्मीदवार को 23,228 वोट मिले,जबकि भाजपा के गजय सिंह राणा 18,690 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहेनेशनल कॉन्फ्रेंस के खालिद नजीब सुहरवर्दी 13,334 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे

Jammu & Kashmir Election Results: आम आदमी पार्टी (आप) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोल लिया है। पार्टी उम्मीदवार मेहराज मलिक ने भाजपा के उम्मीदवार गजय सिंह राणा को 4,538 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है। डोडा विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मलिक ने कहा, "यह बड़ी बात है और मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है..."

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आप उम्मीदवार को 23,228 वोट मिले, जबकि भाजपा के गजय सिंह राणा 18,690 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के खालिद नजीब सुहरवर्दी 13,334 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि 36 वर्षीय मलिक ने आम आदमी पार्टी के लिए उस क्षेत्र में चुनावी रास्ता खोल दिया है, जहां से हाल तक किसी गैर-पारंपरिक पार्टी के चुने जाने की उम्मीद सबसे कम थी।

मलिक जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के अधीन प्रशासन की कड़ी आलोचना करने के लिए लोकप्रिय हुए। अपने चुनाव अभियान के दौरान, उन्होंने विधानसभा चुनाव जीतने पर अपने पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार करने का वादा किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के शक्ति राज ने डोडा सीट जीती थी। 1962 में पहले चुनाव के बाद से यह सीट पारंपरिक रूप से नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच बदलती रही है।

इसके अलावा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने मंगलवार को घोषणा की कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे क्योंकि एनसी-कांग्रेस गठबंधन ने यूटी के नतीजों के रुझानों में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है। नतीजों पर गौर करें तो एनसी ने 42 सीटें जीतने के करीब है। वहीं भाजपा ने 29 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं। जबकि पीडीपी के खाते में 3 सीटें आई हैं। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान हुआ। मंगलवार को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024आम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत'यह पूरा षड्यंत्र मोदी और अमित शाह ने रचा': दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद केजरीवाल

भारतकेजरीवाल-सिसोदिया कट्टर ईमानदार?, देश की सत्ता पर एक खतरनाक साजिशकर्ता?, देखिए किसने क्या कहा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप