लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में फिर नजर आए ड्रोन, तीन महीने में सीमा पार से भेजे गए 26 ड्रोन, पाकिस्तान की शक्करगढ़ ब्रिगेड से रची जा रही है साजिश

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 24, 2021 13:40 IST

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिए हैं। कठुआ और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर दो संदिग्ध ड्रोन नजर आए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकठुआ और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर दो संदिग्ध ड्रोन नजर आए हैं।पिछले 3 महीने में सीमा पार से 26 बार ड्रोन पाकिस्तान की ओर से भेजे गए हैं।जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की शक्करगढ़ ब्रिगेड से ड्रोन भेजे गए हैं। 

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से ड्रोन दिखाई दिए हैं। कठुआ और जम्मू में अलग-अलग जगहों पर दो संदिग्ध ड्रोन नजर आए हैं। जिसके बाद सुरक्षाबल सतर्क हो गए हैं। सूत्रों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में जम्मू जिले के कालूचक और कठुआ जिले के पल्ली मोड़ में दो संदिग्ध ड्रोन देखे गए। वहीं कठुआ और आसपास के सभी सैन्य प्रतिष्ठानों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच सुरक्षाधिकारियों ने बताया कि पिछले 3 महीनों में सीमा पार से 26 बार ड्रोन इस ओर भेजे गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कालूचक में सैन्य चक के पास देर शाम लगभग आठ बजकर 25 मिनट पर एक सफेद रोशनी वाला ड्रोन उड़ता हुआ देखा गया। अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन हमलों की साजिश का कंट्रोल रूम पाकिस्तान के शक्करगढ़ इलाके में है। यह इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर से जम्मू जिले के कानाचक्क के सामने है। 

सूत्रों के अनुसार, जम्मू के सीमावर्ती क्षेत्रों में बीते तीन माह में 26 बार ड्रोन शक्करगढ़ कंट्रोल रूम से ही उड़ाए गए हैं। जम्मू एयरफोर्स स्टेशन परिसर में ड्रोन से बम फेंकने को भी शक्करगढ़ बिग्रेड के दिमाग की उपज माना जा रहा है। शक्करगढ़ ब्रिगेड में पाकिस्तान सेना के साथ जैश और लश्कर के आंतकी मिलकर जम्मू कश्मीर को दहलाने की साजिश रच रहे हैं।

शक्करगढ़ ब्रिगेड ने एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, जिनमें पाकिस्तान के प्रशिक्षित इंजीनियरों और तकनीशियनों की भी मदद ली जा रही है। इस बिग्रेड की कमान पाक सेना के बिग्रेडियर लेवल के अधिकारी को दी गई है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में कंट्रोल रूम के चीफ ने जम्मू एयरफोर्स स्टेशन परिसर में ड्रोन से बम गिराने वालों को सम्मानित भी किया है। अब नियंत्रण रेखा पर भी इस बिग्रेड ने अपने पैर पसारे हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादीजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव