लाइव न्यूज़ :

सुरक्षाबलों को परेशान कर रहे ड्रोन, नशीले पदार्थों और हथियारों की डिलीवरी से हमलों तक की कर रहे कोशिश

By अभिषेक पारीक | Updated: August 3, 2021 17:12 IST

अब कठुआ जिले के बनियाडी गांव में देर रात को सेना के कैंप के नजदीक ड्रोन जैसी चीज की गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकठुआ जिले के बनियाडी गांव में देर रात सेना के कैंप के नजदीक ड्रोन जैसी चीज की गतिविधि देखी गई है। सेना के कुछ जवानों ने आकाश में ड्रोन जैसी चीज उड़ती देखी, जिसमें लाल रंग की लाइट जल रही थी। सेना ने इसे मार गिराने की कोशिश की, लेकिन ऊंचाई और अंधेरे का फायदा उठाकर ड्रोननुमा चीज लौट गई। 

जम्मूः अब कठुआ जिले के बनियाडी गांव में देर रात को सेना के कैंप के नजदीक ड्रोन जैसी चीज की गतिविधि देखे जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सेना के कुछ जवानों ने आकाश में ड्रोन जैसी चीज उड़ती देखी, जिसमें लाल रंग की लाइट जल रही थी। 

सेना ने इसे मार गिराने के लिए घेराबंदी भी की, लेकिन ऊंचाई और अंधेरे का फायदा उठाते हुए ड्रोननुमा चीज सीमा की ओर वापस लौट गई। मालूम हो कि रविवार को सांबा जिले के बाड़ी ब्राह्मणा में रात 9 से 10 बजे के बीच चार ड्रोन नजर आए थे।

हालत यह है कि प्रदेश में जम्मू से लेकर कठुआ तक के सैंकड़ों किमी के इलाके में पाकिस्तानी द्वारा संचालित ड्रोन सुरक्षाबलों को परेशान किए हुए हैं। यह सुरक्षाबलों के लिए एक नए खतरे के रूप में सामने आ रहे हैं जिनसे निपटने का फिलहाल कोई रास्ता या उपाय सुरक्षाधिकारी नहीं खोज पाए हैं।

पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह भी कहते थे कि जम्मू कश्मीर में ड्रोन के जरिए पाकिस्तान और आतंकी संगठन नई साजिश रच रहे हैं। पिछले कुछ सप्ताह से ड्रोन के जरिए नकदी, नशीली वस्तुएं, हथियार, आईईडी पाकिस्तान से प्रदेश तक लाने की कोशिश की जा रही है। इसी के जरिए जम्मू एयरफोर्स स्टेशन को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। इसमें शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। एनआईए इस पर लगातार काम कर रही है। इन हमलों को रोकने के लिए लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा की जा रही है। यह पाकिस्तान, लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद की धमकी है, लेकिन इसको कामयाब कभी नहीं होने दिया जाएगा।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मदआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे