लाइव न्यूज़ :

बॉर्डर पर पाकिस्तानी घुसपैठिया को बीएसएफ के जवानों ने किया ढेर

By भाषा | Updated: July 22, 2018 12:20 IST

कठुआ के हीरानगर सेक्टर में तैनात बीएसएफ कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पार करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को गोली मार ढेर कर दिया।

Open in App

जम्मू - कश्मीर, 22 जुलाई: कठुआ के हीरानगर सेक्टर में तैनात बीएसएफ कर्मियों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पार करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी नागरिक को गोली मार ढेर कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों ने बोबिया में कुछ हलचल देखी और सुबह छह बजकर 45 मिनट पर सीमा पार करने की कोशिश कर रहे घुसपैठिए को चुनौती दी।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति ने उसे दी गई चेतावनी पर कोई ध्यान नहीं दिया जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान क्षेत्र की ओर जीरो लाइन पर उसका शव पड़ा है।

सेना ने किया पलटवार, जवान की हत्या करने वाले 3 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 3 आतंकियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही जवानों ने आतंकियों के पास से कुछ हथियार भी जब्त किए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था। 

ये भी पढ़ें: 2 शादीशुदा शख्स ने छह वर्षीय बच्ची के साथ किया रेप, लड़की की हालत गंभीर

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया। सेना भी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और घटना पर विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमलाभारतीय सेनासीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप