लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir Assembly Elections: टिकट नहीं, भाजपा ने 'बागियों' को ऐसे किया मैनेज?, संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति, प्रत्याशियों को जिताएंगे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 9, 2024 16:00 IST

Jammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर में नेताओं को शांत करने के लिए भाजपा ने सोमवार को टिकट से वंचित नेताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJammu Kashmir Assembly Elections: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होने हैं।Jammu Kashmir Assembly Elections: पहले चरण के लिए मतदान 18 सितंबर को वोट पड़ेंगे।Jammu Kashmir Assembly Elections: दूसरे चरण के लिए 25 सितंबर को और तीसरे चरण के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा।

Jammu Kashmir Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित रहे नेताओं को साधने के प्रयास के तहत उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया। पूर्व मंत्री सत शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सुख नंदन को उपाध्यक्ष जबकि पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा ने इस बार के विधानसभा चुनाव में सत शर्मा को टिकट नहीं दिया है। वह 2014 में जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट से जीते थे।

पूर्व अध्यक्ष और भाजपा-पीडीपी सरकार में मंत्री सत शर्मा को फिर से जम्मू कश्मीर भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने पिछली विधानसभा में जम्मू पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था, लेकिन अब उनकी जगह अरविंद गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया था। पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह को पार्टी की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

वह कठुआ जिले के बिलावर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे, लेकिन पार्टी ने इस क्षेत्र से सतीश शर्मा को मैदान में उतारा। इसके अलावा, पार्टी ने पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी को अभियान का उपाध्यक्ष नियुक्त किया।एक अन्य पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंदर गुप्ता को चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह बाहू निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी टिकट के आकांक्षी थे, जहां से पार्टी ने विक्रम रंधावा को मैदान में उतारा।

गुप्ता पूर्ववर्ती गांधी नगर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे, जिसे अब बाहू और जम्मू दक्षिण में विभाजित कर दिया गया है। पार्टी ने उनके स्थान पर अरविंद गुप्ता को जम्मू पश्चिम सीट से उम्मीदवार बनाया है। जम्मू जिले की बाहु सीट से कविंदर गुप्ता के स्थान पर पूर्व विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विक्रम रंधावा को उम्मीदवार बनाया गया है। गुप्ता 2014 के चुनाव में गांधीनगर से निर्वाचित हुए थे।

इसका नाम बदलकर बाहु विधानसभा क्षेत्र कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर में भाजपा-पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) सरकार में भाजपा के पहले उपमुख्यमंत्री रहे निर्मल सिंह को भी इस बार पार्टी ने टिकट नहीं दिया है। वे 2014 के विधानसभा चुनाव में कठुआ जिले की बिलावर सीट से चुने गए थे।

इस बार उनकी जगह पार्टी ने सतीश शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने तीसरे चरण के चुनाव के लिए छठी सूची जारी करने के साथ ही अब तक 62 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है, जिनमें कश्मीर घाटी के 20 उम्मीदवार शामिल हैं, जहां भाजपा विधानसभा चुनाव में अभी तक अपना खाता नहीं खोल पाई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024BJPनरेंद्र मोदीजेपी नड्डाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया