लाइव न्यूज़ :

सुंजवां-शोपियां के बाद श्रीनगर के CRFP कैंप पर हमले की कोशिश, आतंकियों के खिलाफ सेना ने रचा 'चक्रव्यूह'

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 12, 2018 11:56 IST

एक सुरक्षा कर्मी ने सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे हथियारों से लैस दो आतंकियों को कैंप में घुसने की कोशिश करते देखा था।

Open in App

श्रीनगर, 12 फरवरी। जम्मू-कश्मीर में सुंजवां और शोपियां स्थित आर्मी कैंप पर हमले के बाद खबर है कि राजधानी श्रीनगर में भी आतंकी अटैक की फिराक में है। श्रीनगर के करन नगर स्थित सीआरपीएफ के 23 बटालियन शिविर में एक सुरक्षा कर्मी ने सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे हथियारों से लैस दो आतंकियों को कैंप में घुसने की कोशिश करते देखा था।इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने फायरिंग कर उन आतंकियों को वहां से खदेड़ा और इसकी सूचना तुरंत अन्य जवानों को दी जिसके बाद सेना ने इलाके को चारों ओर से घेर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि कैंप में दो आतंकियों ने घुसने की कोशिश की। हालांकि अब तक उनकी संख्या स्पष्ट नहीं हो पाई है। इन आतंकियों के पास एके47 राइफल्स और असलहे से लैस बैग भी देखा गया है।बता दें कि सुंजवा हमले में बीते 51 घंटे से चल रहे सेना के ऑपरेशन में अब तक 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 1 बुजुर्गु के भी मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 6 जवानों और 6 आम नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। जबकि 4 आतंकियों को मार गिराया गया है। यह भी पढ़ें: सुंजवां हमला: बीते 51 घंटे से ऑपरेशन जारी, शोपियां आर्मी कैंप पर भी आतंकियों ने की फायरिंग यह भी पढ़ें: सुंजवान अटैक: आर्मी कैंप पर आतंकी हमले के बीच सेना के डॉक्टरों ने प्रेग्नेंट महिला को ऐसे किया रेस्क्यूवहीं शोपिंया में भी आतंकियों ने फायरिंग की है। हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने शोपियां में चिल्ली पोरां स्थित आर्मी कैंप पर ताबड़तोड़ करीब 5 से 7 राउंड फायरिंग की। भारतीय सेना ने मोर्चा संभालते हुए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकवादीआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?