सुंजवां हमला: बीते 51 घंटे से ऑपरेशन जारी, शोपियां आर्मी कैंप पर भी आतंकियों ने की फायरिंग

By कोमल बड़ोदेकर | Published: February 12, 2018 08:17 AM2018-02-12T08:17:53+5:302018-02-12T09:22:31+5:30

पाकिस्तान से आए आतंकियों ने शोपिया में चिल्ली पोरां स्थित आर्मी कैंप पर ताबड़तोड़ करीब 5 से 7 राउंड फायरिंग की। 

Jammu Kashmir: After the Sunjwan attack, terrorists fired at an Army camp of Shopian | सुंजवां हमला: बीते 51 घंटे से ऑपरेशन जारी, शोपियां आर्मी कैंप पर भी आतंकियों ने की फायरिंग

सुंजवां हमला: बीते 51 घंटे से ऑपरेशन जारी, शोपियां आर्मी कैंप पर भी आतंकियों ने की फायरिंग

जम्मू कश्मीर में सुंजवां आर्मी कैंप पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ सेना का ऑपरेशन बीते 51 घंटे से जारी है इस आतंकी हमले के बीच शोपिंया में भी आतंकी हमले की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शोपिंया में आतंकियों ने फायरिंग की है। हालांकि इस फायरिंग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पाकिस्तान से आए आतंकियों ने शोपिया में चिल्ली पोरां स्थित आर्मी कैंप पर ताबड़तोड़ करीब 5 से 7 राउंड फायरिंग की। भारतीय सेना ने मोर्चा संभालते हुए आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 

ताजा जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब सवा सात बजे चिलीपोरा सुगन में आतंकियों के एक दल ने सेना की राष्ट्रीय राइफल के शिविर पर अचानक हमला किया। आतंकियों ने 100-150 मीटर की दूरी से आर्मी कैंप पर फायरिंग की। इस दौरान बाहरी हिस्से में तैनात जवानों ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की।

वहीं सुंजवा हमले में बीते 51 घंटे से चल रहे सेना के ऑपरेशन में अब तक 5 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 1 बुजुर्गु के भी मारे जाने की खबर है। इसके अलावा 6 जवानों और 6 आम नागरिक घायल बताए जा रहे हैं। जबकि 4 आतंकियों को मार गिराया गया है।





बता दें कि बीते शनिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे सुंजवां स्थित आर्मी कैंप पर आतंकवादियों अचानक गोलीबारी शुरू कर दी थी, जिसके बाद से उन्हें खदेड़ने के लिए सेना का ऑपरेश जारी है। सेना द्वारा आवासीय परिसर के करीब 150 मकानों की तलाशी पूरी की जा चुकी है। महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। सुंजवां आर्मी कैंप 36 ब्रिगेड के तहत पहली जम्मू कश्मीर लाइट इन्फेंट्री के अंतर्गत आता है।

 

Web Title: Jammu Kashmir: After the Sunjwan attack, terrorists fired at an Army camp of Shopian

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे