लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में पर्यटन उद्योग पर आफत, अगस्त से घरेलू पर्यटकों की संख्या में 87 प्रतिशत की आई गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2019 08:44 IST

इसी साल जून और जुलाई में जब किसी को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने की भनक नहीं थी, तब घाटी में क्रमश: 1.62 लाख और 1.49 लाख घरेलू पर्यटक आये। हालांकि, पिछले चार महीने के आंकड़े कुछ और कहानी बता रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में पिछले चार में पर्यटकों की संख्या में आई भारी कमीघरेलू पर्यटकों की संख्या में 87 प्रतिशत, विदेश पर्यटकों की संख्या में भी 82 प्रतिशत की गिरावट

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने का बड़ा असर इस नये केंद्र शासित प्रदेश में पर्यटन पर भी पड़ा है। इस साल अगस्त से नवंबर के बीच 32,000 से कुछ अधिक घरेलू पर्यटक ही कश्मीर घूमने गये।

इन चार महीनों के आंकड़ों को देखें तो जम्मू-कश्मीर में पिछले साल के मुकाबले घरेलू पर्यटकों की संख्या में 87 प्रतिशत की गिरावट आई है। पिछले साल इस अवधि में घरेलू पर्यटकों की संख्या करीब 2.49 लाख थी। वहीं, विदेश पर्यटकों की संख्या में भी 82 प्रतिशत की गिरावट आई है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस साल जम्मू-कश्मीर में पर्यटन के लिए लिहाज से नवंबर सबसे अच्छा महीना रहा। इस महीने में 10,946 घरेलू और 1,140 विदेशी पर्यटक आए। ये सितंबर की संख्या से दोगुने से कुछ अधिक है। आर्टिकल-370 हटाये जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में 10 अक्टूबर से आधिकारिक रूप से ट्रैवल बैन हटाये गये थे। हालांकि, आंकड़े बता रहे हैं कि पर्यटन के लिहाज से बहुत फायदा अभी इस केंद्र शासित प्रदेश को नहीं हुआ है।

श्रीनगर के राजबाग में एक होटल के मालिक परवेज बाबा के अनुसार उनके 24 कमरों में से इस हफ्ते केवल 4 कमरे किराये पर दिये जा सके। ये भी अहम है कि इन कमरों को उन्हें सामान्य कीमत से आधे पर किराये पर देना पड़ा। 

वैसे इसी साल जून और जुलाई में जब किसी को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल-370 हटाये जाने की भनक नहीं थी, तब घाटी में क्रमश: 1.62 लाख और 1.49 लाख घरेलू पर्यटक आये। जम्मू-कश्मीर पर्यटन के अनुसार ये पिछले साल की इस अवधि से करीब 27 प्रतिशत अधिक था। सूत्रों के अनुसार अमरनाथ यात्रा को अगर अगस्त में हुए फैसले से पहले बीच में नहीं रोका जाता तो पर्यटकों की संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अगस्त से नवंबर के बीच 3, 413 विदेश पर्यटक जम्मू-कश्मीर आये। ये वो अवधि भी थी जब कई देशों ने अपने नागरिकों को जम्मू-कश्मीर नहीं जाने की सलाह दी थी। सरकार की ओर से ट्रैवल बैन हटाये जाने के बाद की बात करें तो अक्टूबर से नवंबर के बीच क्रमश: 21, 413 घरेलू और विदेश पर्यटक आए। ये पिछले साल की इस अवधि के आंकड़े से चौथाई से भी कम है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)पर्यटन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए