लाइव न्यूज़ :

सीजफायर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने की ताबड़तोड़ गोलाबारी, 3 भारतीय नागरिक की हुई मौत

By अनुराग आनंद | Updated: April 12, 2020 19:03 IST

शनिवार को फिर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पुंछ जिले के मेंढर और शाहपुर किरनी सेक्टर में भी भारी गोलाबारी की।

Open in App
ठळक मुद्देपाक सेना ने बालाकोट सेक्टर में शनिवार पूरी रात गोले बरसाए जिसके चलते कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।पाकिस्तान ने कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बड़े-बड़े गोले दागकर सलाई गांव, जग चंगा और छन टांडा में दहशत फैलाई।

श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के रंगवार इलाके में रविवार को पाकिस्तान की गोलाबारी में तीन नागरिकों की मौत हो गई है। पाकिस्तान पिछले कुछ दिनों से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तान ने सिर्फ कुपवाड़ा नहीं बल्कि पुंछ जिले के कस्बा और किरनी सेक्टरों में भी संघर्ष विराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की।

पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे गोलीबारी की भारतीय  सेना ने भी जोरदार तरीके से जवाबी कार्रवाई की। मिल रही जानकारी के मुताबिक पिछले कुष दिनों से लगातार पाकिस्तान द्वारा किए गए गोलीबारी में बालाकोट और हीरानगर सेक्टर में मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचा है। पाक सेना ने बालाकोट सेक्टर में शनिवार पूरी रात गोले बरसाए। इसके चलते कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

उधर, कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में बड़े-बड़े गोले दागकर सलाई गांव, जग चंगा और छन टांडा में दहशत फैलाई। इस दौरान दो पशु जख्मी हुए। गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है।

गौरतलब है कि मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। शनिवार को फिर पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पुंछ जिले के मेंढर और शाहपुर किरनी सेक्टर में भारी गोलाबारी की। इसमें सेना का एक जवान घायल हो गया। इसके अलावा 10 मकानों को भी क्षति पहुंची है। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। वहीं, देर रात पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट, लंगेट इलाके में भी भारी गोलाबारी की। 

 

टॅग्स :सीजफायरजम्मू कश्मीरइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?