लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः 10 माह, आठ मुठभेड़, 18 आतंकी ढेर, पुलिस ने श्रीनगर को terrorist मुक्त घोषित किया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 13, 2020 16:55 IST

लश्करे तौयबा के सरगना सैफुल्ला को मार गिराने के साथ ही कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर को आतंकी मुक्त घोषित कर दिया। यह 18वीं घोषणा थी जबकि इस घोषणा के साथ ही कश्मीर पुलिस ने इस सच्चाई को भी स्वीकार किया कि अभी मात्र एक आतंकी श्रीनगर में सक्रिय है जिसे जल्द ही मार दिया जाएगा या फिर पकड़ लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ और आतंकी की मौत के बाद कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर को आतंकी मुक्त घोषित किया है।20 श्रीनगर में ही चलाए गए जिनमें से 18 में कामयाबी मिली थी और कुल 190 के करीब आतंकी पूरे प्रदेश में ढेर किए गए।सुरक्षाबलों को भी 55 सैनिकों को खोना पड़ा जिनमें से पुलिस के 19, केरिपुब के 21 तथा सेना के 15 जवान थे।

जम्मूः राजधानी शहर श्रीनगर में इस साल अभी तक 8 भीषण मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें 18 दुर्दांत आतंकी मारे जा चुके हैं। खबर यह नहीं है कि श्रीनगर में कितनी मुठभेड़ें हुईं और कितने आतंकी मरे, बल्कि खबर यही है कि प्रत्येक मुठभेड़ और आतंकी की मौत के बाद कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर को आतंकी मुक्त घोषित किया है।

कल हुई 18वीं मुठभेड़ में भी लश्करे तौयबा के सरगना सैफुल्ला को मार गिराने के साथ ही कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर को आतंकी मुक्त घोषित कर दिया। यह 18वीं घोषणा थी जबकि इस घोषणा के साथ ही कश्मीर पुलिस ने इस सच्चाई को भी स्वीकार किया कि अभी मात्र एक आतंकी श्रीनगर में सक्रिय है जिसे जल्द ही मार दिया जाएगा या फिर पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस इसे मानती है कि श्रीनगर आतंकियों के निशाने पर है। कारण स्पष्ट है। श्रीनगर में होने वाली किसी भी आतंकी वारदात, हमला, मौत के बाद आतंकी विश्व की सुर्खियों में स्थान पाने में हमेशा कायमाब होते हैं। और उनकी यही कोशिश होती है कि वे किसी तरह से सुर्खियों में रहें।

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह भी इसे मानते हैं कि आतंकियों तथा आतंकी गुटों का जोर श्रीनगर में आतंक की लहर फैलाना है जिसे रोकने में सुरक्षाबल पूरी तरह से कामयाब रहे हैं। हालांकि वे इसे भी मानते थे कि कभी कभार होने वाली मुठभेड़ श्रीनगर को हिला कर रख देती है क्योंकि अंततः सुरक्षाबलों को उस घर को नेस्तनाबूद कर आतंकियों को ढेर करना पड़ता है जहां आतंकी शरण लिए होते हैं।

यह भी सच है कि कश्मीर पुलिस के सबसे अधिक सूत्र और गुप्तचर श्रीनगर जिले में ही सक्रिय हैं क्योंकि वे किसी भी तरह से आतंकियों को प्रचार व सुर्खियों की आक्सीजन से दूर रखना चाहते हैं जो उन्हें श्रीनगर में हमला बोल या हत्या करने से मिलती है।

आंकड़ों के मुताबिक, जम्मू कश्मीर में इस साल अभी तक 80 से अधिक अभियानों में से 20 श्रीनगर में ही चलाए गए जिनमें से 18 में कामयाबी मिली थी और कुल 190 के करीब आतंकी पूरे प्रदेश में ढेर किए गए। इस कामयाबी को पाने के लिए सुरक्षाबलों को भी 55 सैनिकों को खोना पड़ा जिनमें से पुलिस के 19, केरिपुब के 21 तथा सेना के 15 जवान थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेनापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos