लाइव न्यूज़ :

Jammu International Border: जम्मू सीमा पर 10 दिनों के अंतराल में फिर गोलाबारी में, बीएसएफ जवान की मौत, पाक रेंजर्स की बिना उकसावे वाली गोलीबारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: November 9, 2023 10:59 IST

Jammu International Border: जम्मू-कश्मीर में सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में बुधवार देर रात अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पाकिस्तानी रेंजर्स की बिना उकसावे वाली गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा पिछले 24 दिनों में संघर्ष-विराम उल्लंघन की तीसरी घटना है।28 अक्टूबर को पाकिस्तान रेंजर्स ने सीमा पर लगभग सात घंटे तक भारी गोलीबारी की थी।25 फरवरी 2021 को दोनों पक्षों के संघर्ष-विराम समझौते पर दस्तखत करने के बाद से यह उल्लंघन की छठी घटना है।

जम्मूःपाक रेंजरों ने पाक सेना के साथ मिल कर जम्मू सीमा के कई गांवों में गोलों की बरसात कर उस समझौते की धज्जियां उड़ा दी हैं जो उसने दस दिन पहले भारतीय सीमा सुरक्षाबल के साथ किया था। गोलाबारी में एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई। कई घरों को जबरदस्त क्षति पहुंची है।

बीएसएफ के दावानुसार, उस पार भी जवाबी कार्रवई से भारी तबाही पहुंचाई गई है।  फिलहाल बीएसएफ की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है पर सांबा जिले के पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है कि जम्मू सीमा के रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर सीमा क्षेत्र में तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबल लाल फरण कीमा ने आज तड़के अस्पताल में दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने बताया कि देर रात 12 बजे के करीब पाक रेंजरों ने मोर्टार गोलों की बरसात कर बीएसएफ तथा सीमावासियों को चौंका दिया था। पाक रेंजरों ने अरनिया और रामगढ़ सेक्टर की कई सीमा चौकियों के अतिरिक्त कई सीमांत गांवों को सीधा निशाना बनाते हुए गोले दागे थे। चिंता की बात यह बताई जा रही है कि इन गोलों के निशाने अधिकतर नागरिक ठिकाने ही थे।

क्योंकि यह गोले जीरो लाइन से 3 से 4 किमी भीतर तक लैंड कर रहे थे। चिनाज सीमा चौकी क्षेत्र के गांव चानना के रहने वाले राजकुमार ने फोन पर बताया था कि गोलाबारी के कारण बच्चे डरे हुए हैं क्योंकि वे रातभर से घर के भीतर बनाए गए बंकर मंें ही छुपे हुए हैं। करीब दस दिनों से सीमांत क्षेत्रों में तनावपूर्ण माहौल था।

हालांकि पाक रेंजरों ने 10 दिन पहले गोलाबारी कर भारी तबाही मचाने के बाद बिना उकसावे के गालीबारी न करने का जो समझौता किया था वह रात को तोड़ दिया था। वैसे यह कोई पहला अवसर नहीं था कि पाक सेना और पाक रेंजरों ने मौखिक और लिखित समझौतों की धज्जियां उड़ाई हों। अभी तक का रिकार्ड ऐसे समझौतों की उम्र सबसे कम एक घंटा रही है।

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि पाक सेना की इस कार्रवाई का कड़ा जवाब दिया गया है और उन्होंने सीमा पार पाक ठिकानों को जबरदस्त क्षति पहुंचाने का दावा भी किया। उनका कहना था कि पाक रेंजर ऐसी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं इसलिए सीमांत क्षेत्रों मंें हाई अलर्ट जारी किया गया है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानसीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत