लाइव न्यूज़ :

जम्‍मू: सांबा में किरायेदारों का ब्यौरा नहीं देने पर 11 मकान मालिकों पर केस

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: July 29, 2024 10:59 IST

पुलिस ने निवासियों से अपील की है कि वे आगे आएं और अपने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का पूरा विवरण अपने निकटतम पुलिस स्टेशन को उपलब्ध कराएं और समय पर सत्यापन करवाएं।

Open in App
ठळक मुद्देसांबा में किरायेदारों का ब्यौरा नहीं देने पर 11 मकान मालिकों पर केससांबा, विजयपुर और राजपुरा पुलिस थानों में 11 मामले दर्ज किए गए हैंमजिस्ट्रेट ने पहले ही मालिकों को किराएदारों का पुलिस सत्यापन करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं

जम्‍मू:  जम्‍मू संभाग के जिला सांबा में मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का विवरण नहीं नहीं देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सांबा, विजयपुर और राजपुरा पुलिस थानों में 11 मामले दर्ज किए गए हैं।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू में किरायेदारों और घरेलू सहायकों की आड़ में आवासीय क्षेत्रों में राष्ट्र विरोधी तत्वों के रहने के कई मामले सामने आने के बाद सत्यापन प्रक्रिया शुरू की गई। इस अभियान के दौरान भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत सांबा, विजयपुर और राजपुरा पुलिस थानों में 11 मामले दर्ज किए गए हैं। 

सांबा जिला मजिस्ट्रेट ने पहले ही मालिकों को किराएदारों का पुलिस सत्यापन करवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। बावजूद इसके कुछ मकान मालिक अपने किरायेदारों की ब्यौरा नहीं दे रहे हैं। पुलिस का मानना है कि किरायेदारों का वेरिफिकेशन नहीं होने के चलते राष्ट्र विरोधी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, क्योंकि आतंकवादी किरायेदारों के रूप में रहकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।

वहीं, पुलिस ने निवासियों से अपील की है कि वे आगे आएं और अपने किरायेदारों और घरेलू सहायकों का पूरा विवरण अपने निकटतम पुलिस स्टेशन को उपलब्ध कराएं और समय पर सत्यापन करवाएं।

टॅग्स :Jammujammu kashmirPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर