लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सेना ने 5 महीनों में 8 घुसपैठिया को किया ढेर, 11 पकड़े गए, दर्जनों पाक सीमा में वापस भागे

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 1, 2023 12:30 IST

सेना ने जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच महीनों में 8 घुसपैठियों को जन्नत का रास्ता दिखाया है। वहीं सीमा पार से आने वाले 11 आतंकी सेना के गिरफ्त में फंसे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसेना ने जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच महीनों में सीमा पार करने वाले 8 घुसपैठियों को मार गिराया हैजम्मू कश्मीर की 814 किमी लंबी एलओसी पर सुरक्षाबल पाक के आतंकी हरकतों को विफल बना रहे हैंएलओसी पर सेना के हाथों मरने वाले 6 घुसपैठियों में एक महिला आतंकी भी शामिल है

जम्मू:पाकिस्तान से सटी जम्मू कश्मीर की 814 किमी लंबी एलओसी और 264 किमी लंबे इंटरनेशनल बार्डर पर घुसपैठ के प्रयासों में बिजली सी तेजी आ गई है। बढ़ते घुसपैठ के प्रयासों ने रक्षाधिकारियों को चिंता में डाल दिया है। आज भी जम्मू सीमा पर एक घुसपैठिए को ढेर कर दिया गया।

पिछले पांच महीनों में ऐसे 8 घुसपैठियों को जन्नत का रास्ता दिखाया गया है। इस साल प्रथम जनवरी से लेकर आज तक मारे गए घुसपैठियों में से सिर्फ दो ही इंटरनेशनल बार्डर पर मारे गए तो एलओसी पर मरने वाले 6 घुसपैठियों में एक महिला भी थी। फिलहाल आज तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार मई महीने में सबसे अधिक घुसपैठ के प्रयास हुए हैं। पांच ऐसे प्रयासों को नाकाम बनाते हुए चार को तो मार गिराया गया जबकि चार को पकड़ लिया गया। इनमें आतंकी भी थे और नशीले पदार्थों के तस्कर भी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि 16 मई को बारामुल्ला के कमालकोट में मारी जाने वाली महिला घुसपैठिया आतंकी थी या फिर तस्कर।

हालांकि उस पार से भटक कर आने वाले पाक नागरिक सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ते रहे हैं क्योंकि अक्सर पाक कब्जे वाले कश्मीर के लोग सुनहरे सपनों को लेकर कश्मीर या फिर मायानगरी मुंबई जाने के लिए भारत में प्रवेश करने के लिए एलओसी को सबसे आसान रास्ता मानते हैं। अतीत में ऐसी अनेकों घटनाएं हो चुकी हैं।

दरअसल 24 अप्रैल को भी ऐसा ही हुआ था जब एक बाप बेटे को एलओसी पार करने के जुर्म में पकड़ा गया था तो वे सुनहरे सपने लेकर इस ओर आ गए थे। बाद में उन्हें पाक सैनिकों के हवाले कर दिया गया था। जमीन से घुसपैठ करने वालों से सुरक्षाबल तो एलओसी और इंटरनेशनल बार्डर पर जूझ ही रहे हैं अब उन्हें आसमान से होने वाली घुसपैठ के साथ भी जूझना पड़ रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक इन पांच महीनों में इंटरनेशल बार्डर और एलओसी पर 50 से 60 कोशिशें उन ड्रोनों की घुसपैठ की भी हुई हैं जिन्हें पाक सेना ने इस ओर हथियार और मादक पदार्थ लेकर भेजा था। कुछेक ही अपने मिशन में कामयाब हो पाए थे और बाकी को सतर्क भारतीय सेना के जवानों ने मार भगाया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीArmyआतंकी हमलाएलओसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप