लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: एक और आईईडी की बरामदगी ने उजागर किए आतंकियों के इरादे, इससे पहले भी मिल चुके हैं कई आईईडी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 22, 2021 16:06 IST

यह विस्फोटक ठीक उस समय पाया गया जब ट्रेन सेवाओं को लंबे समय के बाद कश्मीर में शुरू किया जाना था।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर के पंथा चौक-नौगाम मार्ग पर सोमवार को विस्फोटक वस्तु पाया गया।बम निरोधक दस्ते ने कुछ ही समय के उपरांत आईईडी को निष्क्रिय करने में सफलता हासिल की।

जम्मू, 22 फरवरी। कश्मीर में सुरक्षाबल एक नए खतरे का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं। यह खतरा आतंकियों द्वारा लगातार इस्तेमाल की जाने वाली आईईडी से हैं। हालांकि अधिकतर आईईडी हमलों को नाकाम बना दिया गया है पर खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है क्योंकि सूत्र कहते हैं कि आतंकियों ने सैंकड़ों की संख्या में आईईडी तैयार कर रही हैं।

आज भी नौगाम में रेलवे क्रॉसिंग के पास आईईडी बरामद हुई है। जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया गया था। साथ ही भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई थी। आईईडी को निष्क्रिय करने के लिए निरोधक दस्ते की मदद ली गई। एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर के पंथा चौक-नौगाम मार्ग पर सोमवार को विस्फोटक मिलने के बाद यातायात रोक दिया गया। 

अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ की आरओपी (रोड ओपनिंग पार्टी) और पुलिस ने नौगाम रेलवे स्टेशन से मुश्किल से सौ मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध वस्तु देखी। जिसकी जांच के लिए दस्ते को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए पंथा चौक-नौगाम सड़क मार्ग पर यातायात रोक दिया गया।

कश्मीर जोन के आइजीपी विजय कुमार ने बताया कि पंथा चौक-नौगाम सड़क पर नौगाम रेलवे स्टेशन से कुछ मीटर दूरी पर आईईडी बरामद की गई। आज सुबह सेना की रोड ओपनिंग पार्टी और पुलिस को आईईडी मिली। टिन के बक्से में आइईडी लगाई गई थी। इसके तुरंत बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को रोक दिया गया। 

कश्मीर के आइजीपी विजय कुमार ने बताया कि आइईडी से सेना की कानवाई और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की योजना थी। इससे पहले पूरे प्रदेश में कई आईईडी बरामद की जा चुकी हैं औश्र आतंकी दो को फोड़ने में कामयाब रह चुके हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो