लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: ब्लैक बोर्ड पर 'जय श्रीराम' लिखने वाले छात्र की पिटाई के मामले में लेक्चरार गिरफ्तार, प्रिंसिपल हुआ फरार

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 28, 2023 16:25 IST

इससे पहले रविवार को एसडीएम सतीश शर्मा ने हायर सेकेंडरी व हाई स्कूल के प्रभारी के साथ बैठक की। इस दौरान कस्बे के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Open in App

श्रीनगर: कठुआ जिले के बनी हायर सेकेंडरी स्कूल में 10 वीं कक्षा के एक छात्र के साथ मारपीट करने के आरोपित प्रिंसिपल मोहम्मद हफीज व लेक्चरर फारुक अहमद को शिक्षा विभाग ने निलंबित करते हुए जम्मू कार्यालय में अटैच कर दिया है।

हालांकि, पुलिस ने आरोपित लेक्चरर को शनिवार देर रात ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि प्रिंसिपल की तलाश की जा रही है। उधर, एसडीएम ने रविवार सायं को कस्बे के विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों व गणमान्य लोगों के साथ बैठक की और पूरे मामले से अवगत हुए।

दरअसल, 10वीं के छात्र ने ब्लैकबोर्ड पर जय श्रीराम लिख दिया था, जिसके बाद आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद हफीज व लेक्चरर फारुक अहमद ने उसे लात-घूसों से पीटा। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस दौरान छात्र से पिटाई का मामला तूल पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने कस्बा में कारोबार ठप कर जमकर प्रदर्शन किया, जिसमें व्यापार संगठन के अलावा कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। तनाव बढ़ते देख प्रशासन भी तुरंत हरकत में आते हुए तत्काल आरोपित लेक्चरर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, प्रिंसिपल अभी भी फरार है।

शिक्षा विभाग व प्रशासनिक कार्रवाई के बाद बनी कस्बा में रविवार को माहौल शांत रहा। सभी प्रशासनिक कार्रवाई का स्वागत करते नजर आए। हालांकि, आरोपित लेक्चरर फारुक अहमद का कहना था कि बच्चे को ब्लैक बोर्ड पर जय श्रीराम लिखने के बाद समझाया गया था, उसके साथ कोई मारपीट नहीं की गई थी।

इसके बाद डीसी ने तीन सदस्यीय एक कमेटी गठित कर दी, जो कि मामले की जांच करेगी। आज एसडीएम सतीश शर्मा अपने कमेटी सदस्यों के साथ जांच में जुट गए हैं।

इससे पहले रविवार को एसडीएम सतीश शर्मा ने हायर सेकेंडरी व हाई स्कूल के प्रभारी के साथ बैठक की। इस दौरान कस्बे के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

टॅग्स :Kathuajammu kashmirवायरल वीडियोएजुकेशनEducation
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी