लाइव न्यूज़ :

Jammu and Kashmir Road Accident: उधमपुर में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी मिनी बस खाई में गिरी; 30 लोग घायल

By भाषा | Updated: October 29, 2024 15:55 IST

Jammu and Kashmir Road Accident:उधमपुर के सालमारी के फरना इलाके में शिव मंदिर के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल लोगों को एसोसिएट अस्पताल - सरकारी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया।

Open in App

Jammu and Kashmir Road Accident: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मंगलवार को एक मिनी बस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से कम से कम 30 यात्री घायल हो गए, जिनमें अधिकतर नर्सिंग कॉलेज के छात्र हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मिनी बस सलमारी से उधमपुर जा रही थी, तभी दोपहर करीब साढ़े 12 बजे फरमा गांव के पास यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और 30 यात्रियों को उपचार के लिए उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें विशेष उपचार के लिए जम्मू ले जाया जा रहा है। उधमपुर की उपायुक्त सलोनी राय ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘शुरुआती जानकारी के अनुसार, ब्रेक फेल होने के बाद मिनी बस खाई में गिर गई, जिसमें करीब 30 से 35 लोग सवार थे।’’ राय ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की जाएगी।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनाजम्मू कश्मीरRoad TransportJammu
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप