लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर पुलिस ने आतंक वेबसाइट मामले में जनता से सहयोग मांगा

By भाषा | Updated: July 23, 2021 19:03 IST

Open in App

श्रीनगर, 23 जुलाई पुलिस ने एक ब्लॉग साइट से जुड़े मामले में शुक्रवार को सार्वजनिक नोटिस जारी किया और जनता से आरोपियों और गिरफ्तार किए लोगों से उनके संबंधों के बारे में स्वयं ही जानकारियां मुहैया कराने में सहयोग करने को कहा।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि ‘हाइपरलिंक’ से जुड़े मामलों के आरोपियों की गिरफ्तारी और जांच को लेकर अनेक अफवाहें और आशंकाएं फैल रही हैं।

पिछले शनिवार को पुलिस ने ‘आतंक और भय फैलाने वाले हाईपरलिंक’ के दोषियों को गिरफ्तार करके एक अहम सुराग पाने का दावा किया था। उनका कहना है कि इनके कारण एक जाने माने पत्रकार ,एक वकील और एक कारोबारी की हत्या की गई।

प्रवक्ता ने कहा कि व्यक्तियों, अभिलेखों, दस्तावेजों की जांच और तथ्यों और परिस्थितियों के सत्यापन से पता चलता है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक या अधिक व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न लेनदेन किए हैं।

उन्होंने कहा,‘‘यह समझ में आता है कि इनमें से कुछ बातचीत पेशेवर या आवश्यकताओं के कारण हैं। बेकसूर लोगों को धोखेबाजों से अलग करने के लिए आम जनता से सहयोग मांगा जाता है।’’ उन्होंने कहा कि लोग अपने आप आगे आकर आरोपी लोगों के साथ बातचीत और लेनदेन संबंधी जानकारी दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब