लाइव न्यूज़ :

J&K: बाजार जाने का कहकर घर से निकला और अपना लिया आतंक का रास्ता? सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 17, 2019 09:48 IST

जम्मू-कश्मीरः स्थानीय लोगों का कहना है कि मीर एक फोटोकॉपी की दुकान चला रहा था और 11 जून को कुपवाड़ा बाजार के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटा और लापता हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक रायफल लिए दिखाई दे रहा है। कहा जा रहा है कि यह तस्वीर इम्तियाज अहमद मीर हो सकती है। पुलिस ने कहा कि वे उस तस्वीर की जांच कर रहे थे जिसमें कुपवाड़ा के गुलगाम गांव के निवासी इम्तियाज अहमद मीर हो सकता है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में एक एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक रायफल लिए दिखाई दे रहा है और दावा किया जा रहा है कि उस युवक ने आंतक का रास्ता अपना लिया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा है कि यह तस्वीर इम्तियाज अहमद मीर हो सकती है। इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि वे उस तस्वीर की जांच कर रहे थे जिसमें कुपवाड़ा के गुलगाम गांव के निवासी इम्तियाज अहमद मीर हो सकता है। मीर पिछले हफ्ते से लापता था। कुपवाड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंबकर श्रीराम दिनकर का कहना है कि उसके बंदूक चलाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हम पुष्टि कर रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मीर एक फोटोकॉपी की दुकान चला रहा था और 11 जून को कुपवाड़ा बाजार के लिए घर से बाहर निकला था, लेकिन उसके बाद वह नहीं लौटा और लापता हो गया। इस संबंध में उसका परिवार उससे वापस लौटने के लिए गुहार लगा चुका है। 

तस्वीर में युवक को एक सैन्य बनियान पोशाक पहने और एक राइफल पकड़े हुए देखा गया है। आतंकी संगठन को ज्वाइन करने की तारीख 12 जून उल्लेखित की गई है। फोटो को हिजबुल मुजाहिदीन के स्टांप के साथ लगाया गया है। साथ-साथ युवक की शैक्षणिक योग्यता का जिक्र करते हुए कहा गया है कि वह एक हाफिज-ए-कुरान है और डिप्लोमा किया है।

आपको बता दें कि सूबे में कभी-कभी युवा उग्रवाद का रास्ता अपनाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं और वह बंदूक चलाते हुए सार्वजनिक रूप से घोषणा करते हैं।

इधर, एसपी दिनकर का कहना है कि मीर के आतंक से जुड़ने के बाद जिले में स्पष्ट रूप से सक्रिय स्थानीय उग्रवादियों की संख्या दो हो गई है। अब हमारे पास मीर सहित दो आतंकवादी हैं। दूसरा भी क्रालपोर क्षेत्र से एक स्थानीय है। वह कुछ 6 महीने पहले आतंकी संगठन में शामिल हुआ था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?