लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान की तरफ से लगातार तीसरे दिन सीमा पर गोलीबारी, एक नागरिक की मौत, एक जवान घायल

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 20, 2018 12:51 IST

पाकिस्तान की तरफ से अंतराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी में बीएसएफ के दो और सेना का एक जवान शहीद हो गए हैं, साथ ही दो लोगों की मौत और 24 घायल हैं।

Open in App

पाकिस्तान ने लगातार तीसरे दिन शनिवार (20 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पर पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जिसमें एक आम नागरिक की मौत हो गयी और एक जवान घायल हो गया। पाकिस्तानी सेना जम्मू संभाग के कठुआ जिले और आरएस पूरा सेक्टर में  फायरिंग कर रही है। ताजा खबरों के मुताबिक आरएस पुरा सेक्टर फायरिंग में एक आम नागिरक की मौत हो गई है। वहीं, एक  बीएसएफ (BSF) जवान की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। 

शनिवार (20 जनवरी) सुबह 6 बजे से ही आरएस पुरा सेक्टर में पाक की और से फायरिंग शुरू हो गई। इसी बीच एक आम नागरिक की मौत हो गई है और बीएसएफ (BSF)जवान  की भी हालत गंभीर है। बीएसएफ और सेना की जवाबी कार्रवाई जारी है। इनके मुताबिक पाक को प्रभावशाली और असरदार जवाब दिया जा रहा है। 

पूरे आईबी पर पाक की ओर से गोलीबारी की जा रही है। बीएसएफ की 40 चौकियों को पाकिस्तान की ओर से निशाना बनाकर फायरिंग की गई। शुक्रवार को सुंदरबनी एलओसी पर फायरिंग हुई थी। छोटे हथियारों से लेकर मोर्टार तक से फायरिंग हो रही है। 

बतादें कि शुक्रवार को पाक फायरिंग में एक बीएसएफ का और एक सेना का जवान शहीद हो गया था। बीएसएफ के जवान जसपाल सिंह और सेना के जवान सैम अब्राहम शहीद हो गए हैं।  साथ में पाक गोलीबारी में जम्मू इलाके में दो लोगों की मौत और 24 घायल हो गए हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारसीमा सुरक्षा बलभारतीय सेनाएलओसीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा