लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः दक्षिण से उत्तर शिफ्ट हुए आतंकी, आईजी विजय कुमार बोले-अब 50 से ज्यादा Terrorists

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 21, 2020 18:13 IST

नार्थ कश्मीर में अब 50 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं जिसमें कुछ ही कमांडर जिंदा बचे हैं। उन्होंने कहा कि जो कुछ अफवाह फैलाई जाती है वो सरासर गलत है। आईजी विजय कुमार ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में अभी काफी आतंकी सक्रिय हैं, इनमें कुछ कमांडर भी शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबांडीपोरा के सुमबल का लश्कर कमांडर सलीम परे भी है और बाकियों के नाम अभी फिलहाल हम सार्वजनिक नहीं करना चाहेंगे। टाप 12 आतंकियों में से उत्तरी कश्मीर के तीन आतंकी सज्जाद हैदर, नासिर और उस्मान थे, जो मारे जा चुके हैं।आतंकियों की रणनीति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अधिकतर हमले आतंकियों ने नाका पार्टी पर किए हैं।

जम्मूः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे स्वीकार किया है कि साउथ कश्मीर से आतंकी अब नार्थ कश्मीर की ओर शिफ्ट हो रहे हैं। इस स्थानांतरण के पीछे का कोई ठोस कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

पुलिस के अनुसार, नार्थ कश्मीर में अब 50 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं जिसमें कुछ ही कमांडर जिंदा बचे हैं। उन्होंने कहा कि जो कुछ अफवाह फैलाई जाती है वो सरासर गलत है। आईजी विजय कुमार ने कहा कि उत्तरी कश्मीर में अभी काफी आतंकी सक्रिय हैं, इनमें कुछ कमांडर भी शामिल हैं।

इनमें से एक बांडीपोरा के सुमबल का लश्कर कमांडर सलीम परे भी है और बाकियों के नाम अभी फिलहाल हम सार्वजनिक नहीं करना चाहेंगे। टाप 12 आतंकियों में से उत्तरी कश्मीर के तीन आतंकी सज्जाद हैदर, नासिर और उस्मान थे, जो मारे जा चुके हैं। उनका कहना था कि साउथ कश्मीर से बहुत से आतंकी नार्थ कश्मीर की ओर चले गए हैं।

उन्होंने आतंकियों की रणनीति के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अधिकतर हमले आतंकियों ने नाका पार्टी पर किए हैं। लाकडाउन के चलते बहुत नाके लगाने पड़ते हैं और इस दौरान जहां पर भी आतंकियों को नफरी की संख्या कम लगी वहां उन्होंने हमलों को अंजाम दिया।

नाकों पर सिविलियन की तलाशी के दौरान ध्यान उस ओर रहता है जिसका फायदा उठाते हुए आतंकियों ने हमलों को अंजाम दिया। बताया कि पूरे कश्मीर में सक्रिय आतंकियों की संख्या 195 के करीब है। कुछ मारे गए तो कुछ नए आए हैं। आतंकियों की जो लीडरशिप थी वो खत्म हो चुकी है। रियाज नायकू, यासिर कारी, फौजी भाई, वलीद भाई जैसे बड़े नामों का खात्मा किया जा चुका है।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हंदवाड़ा में मारे गए आतंकी नासिर और उसके ग्रुप को पिछले एक हफ्ते से ट्रैक किया जा रहा था। बुधवार रात जब आतंकी ग्रुप को लेकर पिन पॉइंट इंटेलिजेंस मिली तो तुरंत सुरक्षाबलों ने उन पर धावा बोल दिया। हमला ऐसा था कि आतंकियों को कोई जवाबी कार्रवाई का मौका नहीं मिला।

सेना की 7 सेक्टर के कमांडर ब्रिगेडियर एमएस राठौर ने बताया कि नसीर और सज्जाद एलओसी पर नए आतंकी ग्रुप को रिसीविंग का काम करते थे। सज्जाद के मारे जाने के बाद नसीर को लश्कर का कमांडर घोषित करने की प्लानिंग थी और उससे पहले वह ऐसी कार्रवाई करने आना चाहता था जिससे उसका कमांडर के तौर पर रुतबा बने।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकवादीआतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया