लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने आतंकवादी ठिकाने पर मारा छापा, हथियार बरामद

By स्वाति सिंह | Updated: February 27, 2018 12:55 IST

जम्मू-कश्मीर: तलाशी अभियान के तहत सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने पुंछ जिले के मेंढर और सुरनकोट में इन ठिकानों का पता लगाया है। 

Open in App

जम्मू, 27 फरवरी: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाकर आंतकवादियों के ठिकानों का पता लगाया है। इसके साथ ही बड़े पैमाने में हथियार भी बरामद किए गए हैं। रक्षा प्रवक्ता के मुताबिक तलाशी अभियान के तहत सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने पुंछ जिले के मेंढर और सुरनकोट में इन ठिकानों का पता लगाया है। 

उन्होंने बताया कि वहां से दो पिस्तौल, राकेट प्रोपेल्ड और यूबीजीएल सहित अलग तरह के ग्रेनेड, संपर्क साधने वाले उपकरण, जीपीएस, 11 परिष्कृत विस्फोटक उपकरण और विस्फोटक, एके 47 का कारतूस और अन्य हथियार बरामद हुए हैं।  इसके अलावा वहां से 50 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं।  बताया जा रहा है कि इस सुरंग से आतंकवादियों पर भी कार्रवाई करने से मदद मिल सकती है।  लेकिन आतंकी के इन ठिकानों पर किसी भी आतंकी के गिरफ्तार होने की कोई खबर नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें-जम्मू कश्मीर: त्राल में भागने की कोशिश कर रहा आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी घायलबता दें कि इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर के दो अलग-अलग जगह आतंकी हमले हुए थे। जिसमे में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं। पहला हमला बड़गाम जिले में हुआ जहां एक वरिष्ठ अलगाववादी नेता की सुरक्षा में तैनात एक पुलिकर्मी को गोली मार दी गई थी। वहीं दूसरा हमला श्रीनगर के सौरा में आतंकियों ने पुलिस गार्ड पोस्ट पर किया गया, इसमें पुलिसकर्मी फारुक अहमद शहीद हो गए। 

यह भी पढ़ें-जम्मू कश्मीर: बडगाम और सौरा में हुआ आतंकी हमला, 2 पुलिसकर्मी शहीद

आतंकवादियों ने कुलतार सिंह नाम के पुलिसकर्मी की बड़गाम में चरार-ए-शरीफ दरगाह के पास गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी राइफल भी लेकर भाग गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था, "घायल कांस्टेबल को सौरा के शेर-ए-कश्मीर चिकित्सा विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) ले जाया गया, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।" वहीं दूसरी घटना श्रीनगर के सौरा इलाके में हुई थी। यहां हुर्रियत नेता फजल हक कुरैशी के घर के बाहर पुलिस चौकी पर आतंकियों ने हमला किया जिसमें कांस्टेबल फारूख अहमद की मौत हो गयी। '

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत