लाइव न्यूज़ :

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी खेमे में खलबली मचा दी, चार पाक सैनिक ढेर, दो चौकियां और पांच बंकर तबाह

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 16, 2020 18:44 IST

पाकिस्तान ने फिर सीजफायर का उल्लंघन किया। भारतीय आर्मी ने मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के 5 जवान मारे गए।

Open in App
ठळक मुद्देपाक सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के मेरा मीनका इलाके में गोलाबारी शुरू की थी।एंबुलेंस से पाकिस्तान सेना के जवानों को अपने मृ़तकों व घायल सैनिक को ले जाते देखा गया।गोलाबारी के कारण करीब 2 दर्जन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण भी लेनी पड़ी है।

जम्मूः सीजफायर उल्लंघन का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तानी खेमे में खलबली मचा दी है, क्योंकि बोफोर्स तोखानों के गोलों व एंटी टैंक मिसाइलों के हमले में पाक सेना के चार सैनिक मारे गए, दो चौकियां व पांच बंकर नेस्तनाबूद कर दिए गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि सुंदरबनी सेक्टर में गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान सेना के चार सैनिकों को मार गिराया। पाकिस्तान के कई सैनिक इस गोलीबारी में हुए हैं। सैन्य सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात को पाक सेना ने सुंदरबनी सेक्टर के मेरा मीनका इलाके में गोलाबारी शुरू की थी।

मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी बंद हो गई। सेना के एक अधिकारी ने पाकिस्तान सेना को नुकसान होने की पुष्टि करते हुए बताया कि सीमा पार एंबुलेंस से पाकिस्तान सेना के जवानों को अपने मृ़तकों व घायल सैनिक को ले जाते देखा गया।

पाकिस्तान की गोलीबारी के बाद से सेना राजौरी व पुंछ जिले में किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। गोलाबारी के कारण करीब 2 दर्जन परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण भी लेनी पड़ी है। अपुष्ट समाचारों के मुताबिक, करीब 5 से 6 जानवर पाक गोलाबारी के कारण जख्मी हुए हैं।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाक सेना को इस माह में जबरदस्त क्षति पहुंचाई जा चुकी है और अनुमानतः डेढ़ दर्जन पाकसैनिक अभी तक मारे जा चुके हैं। सात की मौत की पुष्टि पाक सेना कर चुकीहै। दर्जनों चौकियां और अंकरों को नेस्तनाबूद कर दी। मिसाइलों का इस्तेमाल किए जाने के कारण दोनों ओर दहशत जरूर है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनागृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण