लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः आइजीपी विजय कुमार का दावा, हत्यारों की पहचान हो गई, टीआरएफ ने इस साल 11 राजनेताओं को मारा, 8 भाजपा के

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 30, 2020 15:49 IST

लश्कर-ए-तैयबा और द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) आतंकी संगठन का हाथ था। हमले में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस बीच सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अभी तक टीआरएफ ने कश्मीर में 11 राजनेताओं की हत्या की है और इनमें से 8 भाजपा के ही थे।

Open in App
ठळक मुद्देकाजीगुंड इलाके में जिन आतंकियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की थी, उनकी पहचान कर ली गई है।भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया था। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद आइजी ने पत्रकारों से बात भी की। हमले में तीन आतंकी शामिल थे। ये सभी आतंकी एक आल्टो कार में आए थे। कार को पुलिस ने अच्छाबल इलाके से जब्त कर लिया है।

जम्मूः  कश्मीर आइजीपी विजय कुमार ने दावा किया है कि काजीगुंड इलाके में जिन आतंकियों ने भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या की थी, उनकी पहचान कर ली गई है।

हमले में लश्कर-ए-तैयबा और द रजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) आतंकी संगठन का हाथ था। हमले में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। इस बीच सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अभी तक टीआरएफ ने कश्मीर में 11 राजनेताओं की हत्या की है और इनमें से 8 भाजपा के ही थे।

कश्मीर के आइजी विजय कुमार आज शुक्रवार को कुलगाम के वाईके पोरा क्षेत्र का दौरा किया जहां गत वीरवार को आतंकियों ने जिला भाजपा युवा मोर्चा के महासचिव फिदा हुसैन समेत 3 भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया था। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद आइजी ने पत्रकारों से बात भी की।

उन्होंने बताया कि हमले में तीन आतंकी शामिल थे। ये सभी आतंकी एक आल्टो कार में आए थे। कार को पुलिस ने अच्छाबल इलाके से जब्त कर लिया है। तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है और पुलिस ने अपने सूत्रों को उनका पता लगाने के लिए लगा दिया है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ा या फिर मार गिराया जाएगा।

जानकारी के लिए कुलगाम में गुरुवार को हुई भाजपा नेताओं की हत्या की जिम्मेदारी आतंकी संगठन द रजिस्टेंस फ्रंट(टीआरएफ) ने ली है। हमले के बाद टीआरएफ ने कहा था कि वे पहले भी धमकी दे चुके हैं, लेकिन सत्ता तथा पैसे के प्रभाव में इन तीनों ने हमारी चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। आज की घटना लोगों के लिए कड़ी चेतावनी है।

आतंकी पहले ही लोगों को राजनीतिक दल खासकर भाजपा से दूर रहने की चेतावनी दे चुके हैं। इस चेतावनी में कहा गया था कि हमने चेताया था कि यदि लोग बाज नहीं आए तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा। इस संबंध में कुछ स्थानों पर पोस्टर भी चस्पा किए गए थे।

यह सच है कि मारे गए तीनों भाजयुमो कार्यकर्ता परिवार के इकलौते बेटे थे। अगर आंकड़ों को देखें तो घाटी में जून से आतंकियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। इस साल अब तक आठ भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की आतंकियों ने हत्या कर दी गई है।

आतंकियों ने कुछ महीने पहले बांडीपोरा में भाजपा नेता वसीम बारी, उनके भाई व पिता की हत्या कर दी थी। इसके बाद भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राममाधव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने उनके घर पर जाकर श्रद्धांजलि दी थी। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा मुहैया कराने के प्रति चिंता जताई थी। दरअसल वसीम बारी तिरंगा उठाता रहा था। इस वजह से वह आतंकियों की आंख में चुभ रहा था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादीपाकिस्तानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?